ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
राजनीति

30 अक्टूबर से पीएम मोदी तीन दिवसीय गुजरात दौरे पर, करोड़ों के विकास कार्यों की देंगे भेंट

अहमदाबाद | गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी फिर एक बार राज्य के तीन दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं| पीएम मोदी का तीन दिवसीय गुजरात दौरे 30 अक्टूबर से शुरू होगा और दौरा खत्म होने के बाद राज्य विधानसभा चुनाव की घोषणा की जा सकती है| तीन दिवसीय गुजरात दौरे के पहले दिन पीएम मोदी वडोदरा में भव्य रोड शो करेंगे और शहर के लेप्रसी ग्राउंड में उद्योग गृह के कार्यक्रम में शिरकत करेंगे| जहां पीएम मोदी आईएएफ ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट मेन्युफैक्चरिंग प्लान्ट का शिलान्यास करेंगे| वडोदरा एयरपोर्ट से हेलिकॉप्टर से पीएम मोदी केवडिया जाएंगे और वहां के सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे| 31 अक्टूबर की सुबह पीएम मोदी स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर सरदार पटेल को पुष्पाजंलि अर्पण करेंगे| स्टैच्यू ऑफ यूनिटी से पीएम मोदी परेड ग्राउंड जाएंगे, जहां राष्ट्रीय दिवस परेड में शामिल होंगे| केवडिया से हेलिकप्टर से वापस वडोदरा आएंगे और वहां से अहमदाबाद एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे| अहमदाबाद एयरपोर्ट से हेलिकॉप्टर में सवार होकर पीएम मोदी बनासकांठा जिले के थराद हेलिपेड पहुंचेंगे| थराद में विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास करेंगे| बनासकांठा से पीएम मोदी अहमदाबाद एयरपोर्ट आएंगे और वहां से गांधीनगर राजभवन जाएंगे| 31 अक्टूबर को मोदी रात्रि विश्राम राजभवन में करेंगे| 1 नवंबर की सुबह पीएम मोदी राजभवन से सचिवालय हेलिपेड पहुंचेंगे और वहां हेलिकॉप्टर में सवार होकर गुजरात-राजस्थान सीमा स्थित मानगढ हिल जाएंगे| मानगढ़ हिल से पीएम मोदी पंचमहल के जांबूघोडा जाएंगे और वहां कई विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे| संभावना है कि पीएम मोदी का 1 नवंबर को तीन दिवसीय गुजरात दौरा खत्म होने के बाद चुनाव आयोग गुजरात विधानसभा चुनाव की घोषणा कर सकता है|

Related Articles

Back to top button