ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
पंजाब

स्कूटी का हॉर्न बजाने पर बिफरे गली में खड़े युवक, तेजधार हथियार से किया हमला

लुधियानाएक घंटा पहलेयुवक से मारपीट करते आरोपी।पंजाब के लुधियाना में शुक्रवार देर रात जवाहर नगर कैंप में एक युवक पर 3 युवकों ने तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। हमले के दौरान युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।घायल विकास के पिता दर्शन लाल ने बताया कि वह लेबर कालोनी गली नंबर 12 के रहने वाले हैं। देर रात उनका बेटा और पौता कार पार्क करके एक्टिवा पर घर वापस आ रहे थे। उसी दौरान गली में 3 युवक जा रहे थे। उसके बेटे ने एक्टिवा का हॉर्न बजाया तो तीनों युवक बिफर गए और विकास से मारपीट करनी शुरू कर दी। उन्होंने तेजधार हथियार से विकास पर वार किए। जिसके बाद वह वहां से फरार हो गए।अस्पताल में दाखिल विकास।कोचर मार्केट पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पीड़ित विकास के पिता दर्शन लाल ने कहा कि आरोपी 13,14 और 16 नंबर गली के रहने वाले हैं। पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही। दर्शन लाल ने कहा कि विकास की किसी से कोई पुरानी रंजिश नहीं है। हमला करने वाले युवकों ने नशा किया हुआ था। नशा की हालत में ही बदमाशों ने उनके बेटे पर वार किए। इलाके में तेजधार हथियार चलते देख इलाके में भी सहम का माहौल बना हुआ है।

Related Articles

Back to top button