ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मनोरंजन

Nyasa Devgan का लेटेस्ट लुक देख फैंस के उड़े होश

बी टाउन में कई स्टार किड्स हैं, जिनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। नन्हें तैमूर अली खान हों या शाहरुख के लाडले आर्यन खान, स्टार किड्स की पॉपुलैरिटी फैंस के बीच उनके पेरेंट्स जैसी ही है। वहीं, अक्सर फिल्म में डेब्यू से पहले किसी भी स्टार किड का मेकओवर किया जाता है। अभी तक कई एक्टर्स ने फिल्मों में आने से पहले अपने लुक पर बारीकी से बहुत काम किया है। उनके पहले और अब की तस्वीरों में अंतर न पहचान पाना मु्श्किल हो जाता है। इसी कड़ी में एक और नाम जुड़ गया है नीसा देवगन का।

बिलकुल अलग लुक में नजर आईं नीसा

नीसा, काजोल और अजय देवगन की लाडली बेटी हैं, जो फिल्मों से तो बहुत दूर हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं। काजोल के साथ नीसा की कई तस्वीरें सामने आ चुकी हैं, जिसमें मां-बेटी की जोड़ी को फैंस ने सराहा है। लेकिन इस बार नीसा की जो तस्वीर सामने आई है, उसमें उन्हें पहचान पाना मुश्किल हो रहा है। फैंस उनके कंप्लीट मेकओवर को देख हैरान हैं। फैशन डिजाइनर अनीता डोंगरे ने नीसा की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह बला की खूबसूरत लग रहीं हैं।

नीसा का लुक देख हैरान हुए फैंस

जो तस्वीरें शेयर की गई है, उनमें नीसा ने डीप नेक ग्रीन कलर का लहंगा पहन रखा है। नीसा पर यह रंग भी सूट कर रहा है। लुक को कंप्लीट करने के लिए उन्होंने गले में चोकर और हाथ में पतला सा ब्रेसलेट पहना है। उनकी तस्वीर पर फैंस ने कई पॉजिटिव कमेंट किए हैं।

एक यूजर ने लिखा,’यह बहुत प्यारी लग रही है।’ दूसरे यूजर ने काजोल से तुलना करते हुए कहा, ‘इसकी स्माइल बिलकुल काजो की तरह खूबसूरत है।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘पता नहीं क्यों पर नीसा बाकी सभी स्टार किड्स में सबसे सुंदर लगती हैं।’

जानकारी के लिए बता दें कि नीसा देवगन ने यह लुक दिवाली पार्टी के लिए कैरी किया था। पिछले दिनों बी टाउन में कई दिवाली पार्टी का आयोजन किया गया था,जिनमें नीसा ने यह लुक कैरी किया था।

Related Articles

Back to top button