ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
विदेश

चोर ने मंदिर से चुराए लाखों के सामान लौटाए, लेटर पढ़ लोग रह गए हैरान

बालाघाट : बालाघाट के एक मंदिर में 24 अक्टूबर को चोरी हुई थी। चोर ने जैन मंदिर के कई किमती सामान चुरा लिए थे। इस मामले को लेकर एक हैरान करने वाली अपडेट सामने आ रही है। चोर ने जैन मंदिर से चोरी किए हुए सभी सामान को वापस दिया है। साथ ही चोर ने एक लेटर भी लिखा है। चोर का लेटर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। चोर ने लेटर के साथ-साथ मंदिर से चुराए चांदी के 9 छत्र और एक चांदी का भामंडल भी वापस रख दिया है।

चोर ने लेटर में क्या लिखा ?

चोर का लेटर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। चोर ने अपने लेटर में लिखा है कि ‘मेरे से जो गलती हुई है उसे माफ करें। मेरे को इस सामान से बहुत नुकसान हुआ इसलिए मैं इस सामान को वापस रख रहा हूं।’ चोर ने आगे लेटर में अनुरोध करते हुए लिखा है कि ‘जिसे भी ये सामान मिले इसे जैन मंंदिर में दे देना’ चोर ने अपने बारे में कोई खुलासा नहीं किया। उसने लेटर के आखिर में लिखा कि ‘मैं एक लापता निवासी हूं।’ चोर का ये लेटर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। चोर ने लाखों रुपए का सामान लौटा दिया है। पुलिस ने बताया कि चोर की अभी भी तलाश की जा रही है। बता दें कि मध्य प्रदेश के बालाघाट के जैन मंदिर में 24 अक्टूबर को चोरी हुई थी। चोर ने लाखों रुपए के सामान चुरा लिए थे। मिली जानकारी के अनुसार, चोर ने जैन मंदिर के पार मौजूद पंचायत भवन के पास चोरी का सामान वापस रख दिया। चोर ने वहीं मौजूद गड्ढे के पास एक झोले में चोरी के सामान के साथ एक लेटर भी रखा। चोर की इस व्यवहार से आसपास के लोग हैरान हैं।

Related Articles

Back to top button