ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मनोरंजन

‘बिना शादी के बच्चे पैदा करने पर मुझे कोई समस्या नहीं’, नातिन Navya को लेकर बोलीं Jaya Bachchan

जया बच्चन का अपनी नातिन नव्या नवेली नंदा के साथ काफी अच्छी बॉन्डिंग है। हाल ही में दोनों एयरपोर्ट पर भी एक साथ नजर आई थीं। अब जया बच्चन ने नव्या के पॉडकास्ट शो ‘व्हाट द हेल नव्या’ पर बात की। उन्होंने नव्या को रिश्तों को लेकर सलाह दी। जया ने कहा कि किसी भी रिश्ते में शारीरिक आकर्षण बहुत जरूरी है। उन्होंने आगे कहा कि उनके वक्त में ज्यादा प्रयोग नहीं कर सकते थे। जया कहती हैं कि अगर नव्या बिना शादी के बच्चा चाहेंगी तो उन्हें कोई समस्या नहीं है।

रिश्तों को लेकर लंबी बात की

जया ने कहा कि कोई भी रिश्ता केवल प्यार, फ्रेश एयर और समझौतों पर ज्यादा दिन नहीं चल सकता। वह कहती हैं, ‘मेरे ऐसा कहने पर बहुत से लोगों को यह आपत्तिजनक लगेगा लेकिन शारीरिक आकर्षण और कम्पैटिबिलिटी बहुत जरूरी है। हमारे समय में हम बहुत ज्यादा प्रयोग नहीं कर सकते थे लेकिन आज की पीढ़ी कर सकती है और उन्हें क्यों नहीं करना चाहिए। क्योंकि एक रिश्ते को लंबे समय तक चलाने के लिए यह भी जिम्मेदार है। अगर कोई शारीरिक संबंध नहीं है तो यह बहुत लंबे समय तक नहीं चल सकता। आप केवल प्यार, फ्रेश एयर और समझौतों पर इसे लंबा नहीं चला सकते। यह बहुत जरूरी है।‘

आज की पीढ़ी बिल्कुल अलग

‘निश्चित रूप से हम यह कभी नहीं कर सकते थे। हम इसके बारे में सोच भी नहीं सकते थे लेकिन मेरे बाद की युवा पीढ़ी, श्वेता की पीढ़ी, नव्या की पीढ़ी एकदम अलग है। बहुत से युवा हो सकता है इस तरह के अनुभवों के बाद खुद गिल्टी महसूस करें। मुझे लगता है यह गलत है।‘

नव्या को रिलेशनशिप एडवाइस

आज की पीढ़ी को जया ने सलाह देते हुए कहा, ‘मुझे लगता है कि आपको अपने सबसे अच्छे दोस्त से शादी करनी चाहिए। आपका एक अच्छा दोस्त होना चाहिए। आपको उससे बात करनी चाहिए और कहना चाहिए, “शायद मैं तुम्हारे साथ एक बच्चा पैदा करना चाहूंगी क्योंकि मुझे तुम पसंद हो। तुम अच्छे हो तो चलो शादी कर लेते हैं क्योंकि समाज यही कहता है।“ मुझे कोई प्रॉब्लम नहीं है अगर तुम बिना शादी के बच्चा पैदा करो। मुझे वाकई इससे कोई समस्या नहीं होगी।‘

Related Articles

Back to top button