ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
राजस्थान

आज निरीक्षण करने आएंगी राज्यमंत्री; बैठक में गैरहाजिर 8 अफसरों का DM ने काटा वेतन

अमरोहा: अमरोहा के तिगरी गंगा धाम में ऐतिहासिक गंगा मेला लगने वाला है। शनिवार को मेले का निरीक्षण करने के लिए प्रदेश सरकार की राज्यमंत्री गुलाबो देवी आएंगी। मेले की व्यवस्थाओं का जायजा लेंगी। मंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन तैयारियों को दुरुस्त करने में जुटा है। आधी अधूरी तैयारियां देखकर डीएम बीके त्रिपाठी और विधायक राजीव तरारा ने नाराजगी व्यक्त की है।इतना ही नहीं, लापरवाही बरतने वाले लगभग 8 अधिकारियों का एक दिन का वेतन काटने का आदेश दिया है। डीएम ने कहा कि मेले में गंभीरता न दिखाने वाले अधिकारी बख्शे नहीं जाएंगे। शासन को पत्र लिखकर उनके निलंबन की कार्रवाई कराई जाएगी।मेला में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगीमेला तिगरी में बनी कोतवाली के सभागार में शुक्रवार शाम समीक्षा बैठक हुई। डीएम बीके त्रिपाठी ने कहा कि मेले में लापरवाही बरतने वाले अधिकारी को बख्शा नहीं जाएंगा। उनके निलंबन के लिए शासन को पत्र लिखा जाएगा। जिलाधिकारी ने बैठक में अनुपस्थित अधिकारियों के तत्काल प्रभाव से स्पष्टीकरण के साथ वेतन रोकने के लिए निर्देश दिया। कहा कि मेले को भव्य बनाने में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं की जानी चाहिए।मेले की तैयारियों को लेकर बैठक की गई थी।सड़कों पर नियमित छिड़काव करने के निर्देशडीएम ने सड़कों पर नियमित छिड़काव करने के निर्देश दिए। साथ ही पुलिस से रात में ठहरने को कहा। ताकि जो श्रमिक काम में जुटे हैं, उनमें असुरक्षा न हो। उन्होंने निर्देश दिया कि 30 अक्टूबर तक सभी कार्य पूरा हो जाएं। उसी दिन कार्यों का सत्यापन होगा। उसी के आधर पर भुगतान की प्रक्रिया की जाएगी।अमरोहा में मेले की तैयारियां।मेला परिक्षेत्र में पर्याप्त मात्रा में सुरक्षा व्यवस्था होगीउन्होंने पर्याप्त मात्रा में शौचालय, चेजिंग रूम, पेयजल, पथ प्रकाश, गहरे स्थानों पर बैरिकेडिंग, पुलिस कर्मियों के पास नाव गोतोखोर की सूची व नबंर रखने के निर्देश दिए। डीएम बीके त्रिपाठी ने बताया कि मेले में अराजक तत्वों से कड़ाई से निपटा जाएगा। मेले में पुलिस के साथ-साथ तीन कंपनी पीएसी बटालियन सुरक्षा के लिए तैनात की जाएगी।घाटों का नामकरण महापुरुषों के नाम किया जा रहाधनौरा विधायक राजीव तरारा ने कहा कि अलग-अलग विभागों को जिम्मेदारी सौंपी जाने से मेला की भव्यता बढ़ गई। काम भी समय से और उत्तम तरीके से हो रहा है। उन्होंने समय से सभी कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। कहा कि घाटों का नामकरण महापुरुषों के नाम किया जा रहा है। यह बहुत ही अच्छी पहल है।उन्होंने विद्युत की अच्छी व्यवस्था रखने का आह्नान किया, ताकि असामाजिक तत्व अंधेरे का लाभ न उठा सकें। सभी अधिकारी जिम्मेदारी के साथ कार्य करें तो मेला और भी भव्य और दिव्य और विशेष बनाया जा सकता है। उन्होंने मेले में शराब व नशा को प्रतिबंधित कर स्वच्छ वातावरण पैदा करने का आह्नान किया।​​​​​​​मेला में टेंट लगाने को लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है।बैठक में ये लोग रहे मौजूदबैठक में सीडीओ चन्द्रशेख़र शुक्ल, एडीएम भगवान शरण, एएसपी राजीव कुमार, एसडीएम धनौरा राजीव राज, सीओ धनौरा अरूण कुमार समेत सेक्टर मजिस्ट्रेट, ईओ ब्रजेश कुमार, जोनल मजिस्ट्रेट उपस्थित रहे। बैठक का संचालन जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी सरदार हरमीक सिंह ने किया।

Related Articles

Back to top button