ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
राजस्थान

पुलिस ने एक युवक को दबोचा, आरोपी के पास से दोनों तमंचे बरामद

कन्नौज: कन्नौज में एक युवक का वीडियो वायरल हुआ है। युवक दोनों हाथों में तंमचे पकड कर लहराता दिखाई दे रहा है। यह वीडियो वायरल होते ही पुलिस हरकत में आ गई। छानबीन करने पर पता चला कि वीडियो सदर कोतवाली क्षेत्र के ही एक गांव का है। पुलिस ने दबिश देकर दोनों तमंचों के साथ युवक को पकड लिया।गांव में दहशत कायम करने के लिए एक युवक अपने दोनों हाथों में तमंचे लेकर गांव की गली में लहरा रहा था। वीडियो लहराते वक्त गांव के ही किसी व्यक्ति ने गोपनीय तरीके से वीडियो बना लिया। दोनों हाथों में तमंचा पकड कर लहराते हुए युवक का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल होने लग गया।पुलिस मामले में जानकारी जुटाने में लगीअवैध असलहों के साथ युवक का वीडियो वायरल होते ही पुलिस सक्रिय हो गई। वायरल वीडियो की जानकारी जुटाने पर पता चला कि तमंचे लहराने वाला युवक सदर कोतवाली क्षेत्र के अहमदपुर रौनी मौजा के हुसैनपुरवा गांव का निवासी है। आनन-फानन में पुलिस टीम गांव पहुंच गई और दोनों तमंचों के साथ देर शाम युवक को पकड लिया। पुलिस ने दोनों तमंचे भी बरामद कर लिया। मामले को लेकर पुलिस द्वारा युवक से पूछताछ की जा रही थी। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि युवक के पास दो-दो तमंचे कहां से और कैसे आए थे।इसके अलावा कन्नौज के मोहल्ला नखासा निवासी एक अन्य युवक का भी अवैध असलहा के साथ वीडीओ वायरल हुआ है। उस वीडीओ के आधार पर सदर कोतवाली पुलिस युवक की तलाश में जुटी है। हाथ में पकड़ कर तमंचा और अधिया लहराने का कन्नौज में ट्रेंड सा चल पड़ा है। पुलिस और कानून का डर युवकों में नजर नहीं आ रहा।

Related Articles

Back to top button