ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
विदेश

ईरान में शिया मुस्लिमों के पवित्र स्थल पर बंदूकधारियों ने की फायरिंग, 15 लोगों की मौत

दुबई । ईरान में शिया सुन्नी विवाद के चलते दक्षिण शहर शिराज में शिया मुसलमानों के पवित्र स्थल पर बंदूकधारियों ने अंधाधुंध गोलीबारी की जिसमें कम से कम 15 लोगों की जान चली गई। ईरान की सरकारी मीडिया ने यह खबर दी है। न्यायपालिका की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, शाह चेरघ मस्जिद पर हमले के सिलसिले में दो बंदूकधारियों को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि तीसरा फरार है। सरकारी समाचार एजेंसी के अनुसार, 15 लोगों की मौत हुई है जबकि सरकारी टीवी के अनुसार, 40 लोग घायल भी हुए हैं। गौरतलब है कि ईरान में सुन्नी चरमपंथी अतीत में अकसर शिया मुसलमानों के पवित्र स्थलों को निशाना बनाते रहे हैं और इस हमले में भी उनकी संलिप्तता नजर आ रही है। ईरान में यह हमला ऐसे वक्त में हुआ है जब आजादी की मांग को लेकर देश में महीने भर से सरकार विरोधी आंदोलन चल रहा है। वहीं, 22 वर्षीय माहसा अमीनी की हिरासत में हुई मौत के 40 दिन पूरे होने पर देश के उत्तरी-पश्चिमी शहर की सड़कों पर हजारों की संख्या में प्रदर्शनकारी उतरे। गौरतलब है कि शिया मुसलमानों में मृत्यु के बाद तमाम रीति-रिवाज होते हैं और मौत के 40 दिन पूरे होने पर फिर से शोक मनाया जाता है। अमीनी के कुर्द पैतृक शहर साकेज में उसके कब्र तक पहुंचने के लिए लोगों की लंबी-लंबी लाइनें लगी रहीं। सरकार से जुड़ी मीडिया के अनुसार, अमीनी की कब्र तक पहुंचने वाले जुलूस में 10,000 प्रदर्शनकारी शामिल थे। महिलाओं ने अपने हिजाब उतार दिए और उन्हें अपने सिर के ऊपर हवा में घुमाया

Related Articles

Back to top button