ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

खुद फंदे पर लटककर दी जान, दोनों की मौत, वारदात के वक्त परिजन गए थे खेत

बाराबंकी: बाराबंकी जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां मानसिक रूप से कमजोर एक महिला ने अपनी दो साल की बेटी को तालाब में फेंक दिया। जिसमें डूबकर उसकी मौत हो गई। इसके बाद महिला ने खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और नजारा देखकर उसके होश उड़ गए।घटना बाराबंकी जिले में जैदपुर थाना क्षेत्र के रामपुर गांव की है। यहां की 30 वर्षीय सीमा रावत नाम आंशिक विक्षिप्त थी। बताया जाता है कि अपनी 2 वर्षीय बच्ची को तालाब में फेंकने के बाद खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जिसकी जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मां व बेटी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।मानसिक रूप से कमजोर थी महिलामहिला के परिजनों ने बताया, ” सीमा रावत मानसिक रूप से थोड़ा कमजोर थी। वह पहले भी कई बार इस तरह से आत्महत्या का प्रयास कर चुकी है। तब उन लोगों ने उसे किसी तरह से बचा लिया। लेकिन आज हम सभी लोग धान काटने खेत गए थे, जिसके चलते अकेले में मौका पाकर सीमा ने यह कदम उठा लिया।”इसी घर में महिला का शव फंदे पर लटकता मिला।घर के पीछे बने तालाब में बच्ची की फेंकाअपर पुलिस अधीक्षक डॉ. अखिलेश नारायण सिंह ने बताया, ” प्रथम दृष्टया यह पूरा मामला सीमा रावत नाम की महिला की आत्महत्या का है। महिला मानसिक रूप से थोड़ा कमजोर थी। इसी के चलते महिला ने फांसी लगाने से पहले अपनी 2 साल की बेटी को घर के ठीक पीछे बने तालाब में फेंक दिया। जिससे उसकी मौत हो गई और उसके बाद महिला ने खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। एएसपी के मुताबिक पुलिस दूसरे पहलुओं की भी जांच कर रही है। जांच में अगर कोई और तथ्य भी निकल कर सामने आएगा तो पुलिस उसके मुताबिक कार्रवाई भी करेगी।”पुलिस ने मां बेटी के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।

Related Articles

Back to top button