ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
हरियाणा

ससुरालजनों पर दहेज हत्या का केस दर्ज; मृतका 3 लड़कियों की मां थी

झज्जर: हरियाणा के झज्जर में गांव धरौली में एक विवाहिता ज्योति ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। आरोप है कि उसको ससुराल पक्ष द्वारा लंबे समय से दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। वह काफी समय से परेशान चल रही थी। फिलहाल पुलिस ने विवाहिता के भाई नवीन के बयान के आधार पर सास, ससुर और पति के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।थाना साल्हावास के जांच अधिकारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि सिलानी निवासी ज्योति की शादी 8 साल पहले मार्च 2014 को गांव धारौली निवासी निक्कू के साथ हुई थी। परिवार वालों का आरोप है कि तभी से दहेज के लिए ज्योति को परेशान किया जा रहा था। ज्योति की 2 लड़कियां हैं। कई बार पंचायतें भी हुई और समझौता होने के बाद मामला शांत होता रहा।सुबह 11 बजे के आसपास घर में जब कोई नहीं था तो ज्योति ने फंदा लगा लिया। जैसे ही मामले की जानकारी ज्योति के परिवार वालों को लगी वह भी मौके पर पहुंचे। जांच अधिकारी जितेंद्र का कहना है कि ज्योति के भाई के बयान के आधार पर सास मनी, ससुर जोगींद्र और पति निक्कू के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया है।

Related Articles

Back to top button