ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़

4 व्यापारियों ने अवैध रूप से कर रखा था भंडारण;धान उपार्जन केंद्रों पर जांच अभियान

​​​​​​​गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM): व्यापारियों के गोदाम में छापेमार कार्रवाई।गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) जिले में अवैध रूप से भंडारित किए गए 251 क्विंटल धान जब्त किया गया, जिसकी कीमत 6 लाख 77 हजार 700 रुपए है। छत्तीसगढ़ में एक नवंबर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी होनी है। ऐसे में धान उपार्जन केंद्रों में अवैध धान की आवक की रोकथाम के लिए जांच अभियान शुरू हो गया है। मामला पेंड्रा थाना क्षेत्र का है।कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशानुसार, खाद्य, राजस्व और कृषि उपज मंडी की संयुक्त टीम ने जिले के 10 थोक एवं फुटकर व्यापारियों के गोदाम में छापेमार कार्रवाई की, जिसमें से 4 व्यापारियों के गोदाम से 251.50 क्विंटल धान जब्त किया गया। गोदाम में उपलब्ध दस्तावेज से अधिक धान के भंडारण पर ये कार्रवाई की गई। जिला प्रशासन की टीम ने एक व्यापारी के गोदाम को सील भी कर दिया।एक कारोबारी का गोदाम सील किया गया।इधर जिला प्रशासन की कार्रवाई से अवैध धान भंडारण करने वाले व्यापारियों में हड़कंप मच गया है। कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने कहा कि ये कार्रवाई चलती रहेगी। इस साल छत्तीसगढ़ में खरीफ वर्ष 2022-23 में किसानों से 110 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी का अनुमान है। समर्थन मूल्य पर पंजीकृत किसानों से धान खरीदी की शुरुआत एक नवंबर से की जाएगी। धान खरीदी 31 जनवरी 2023 तक की जाएगी। किसान पंजीयन का काम 31 अक्टूबर तक किया जाएगा। अभी तक पिछले वर्ष के पंजीकृत 24.05 लाख किसानों का पंजीयन विस्तारित किया गया है और 95 हजार नए किसान पंजीकृत हुए हैं।कृषि उपज मंडियों में जांच अभियान।खरीदी केंद्रों में अवैध धान की आवक रोकने और संवेदनशील खरीदी केंद्रों की पहचान के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त करने सभी जिला कलेक्टरों को निर्देश जारी किए गए हैं। धान खरीदी सॉफ्टवेयर को भी अपडेट किया गया है, ताकि कोई भी दिक्कत नहीं हो। धान खरीदी की मॉनिटरिंग करने जिला स्तर पर नोडल अधिकारी नियुक्त किए जा चुके हैं। केंद्रों में टोकन के हिसाब से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की जाएगी।

Related Articles

Back to top button