ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
खेल

मैनचेस्टर यूनाइटेड के लिए क्रिस्टियानो रोनाल्डो की धमाकेदार वापसी

दुनिया के स्टार फुटबॉलर पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने मैनचेस्टर यूनाइटेड के लिए धमाकेदार वापसी की है। उन्होंने गुरुवार को यूईएफए यूरोपा लीग में मोल्डोवा के क्लब शेरिफ तिरासपोल के खिलाफ शानदार गोल किया। रोनाल्डो को इंग्लैंड के क्लब मैनचेस्टर यूनाइटेड ने चेल्सी के खिलाफ टीम से बाहर कर दिया था। उनके ऊपर अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई थी।

रोनाल्डो को टॉटेनहम हॉटस्पर के खिलाफ शुरुआती एकादश में नहीं रखा गया। इसके अलावा उन्हें मैच के दौरान किसी खिलाड़ी के स्थान पर खेलने के लिए भेजा भी नहीं गया। इससे वह नाराज हो गए। रोनाल्डो ने गुस्से में ऐसा काम किया, जिसकी उनसे किसी ने उम्मीद नहीं की थी। वह मैच में खिलाए जाने पर गुस्से में 90 मिनट पूरे होने से पहले ड्रेसिंग रूम में चले गए। नियम के मुताबिक, कोई भी खिलाड़ी मैच के दौरान अधिकारियों को बताकर ही ड्रेसिंग रूम में जा सकता है। रोनाल्डो ने ऐसा कुछ भी नहीं किया। वह गुस्से में सीधे ड्रेसिंग रूम की ओर बढ़ गए।

Related Articles

Back to top button