ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

रॉड से किया हमला, बचाने आए परिवार के लोगों को भी पीटा, पांच लोग घायल

गोंडा: गोंडा के परसपुर थाना क्षेत्र में देर रात दबंगों ने एक व्यापारी के घर में घुसकर उस पर हमला कर दिया।गोंडा के परसपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार रात दबंगों ने व्यापारी के घर में घुसकर उस पर हमला कर दिया। आरोपियों ने व्यापारी को लोहे के रॉड से जमकर पीटा। उसे बचाने दौड़े उसके भाई, भतीजे, मां और भाभी को भी दबंगों ने नहीं बख्शा। उन्हे भी पीटकर लहूलुहान कर दिया। पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एसपी ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस ने चार लोगों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।थाना क्षेत्र के पसरा बाजार के रहने वाले अक्षय कुमार गुप्ता के मुताबिक पुरानी रंजिश को लेकर देर रात करीब 9 बजे आजाद सिंह अपने तीन साथियों संग उनके घर में घुस आया और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। उसकी चीख पुकार सुनकर मां कमला देवी, भाई सोहनलाल, भतीजा अभिषेक और भाभी शालिनी दौड़ीं तो दबंगों ने उन्हें भी पीट कर लहूलुहान कर दिया। हमले में अक्षय समेत पांच लोगों को चोटें आई हैं।गोंडा में युवकों ने घर में घुसकर व्यापारी और उनके परिवार को पीटा।अस्पताल में सभी का इलाज कराया गया है। इस दबंगई का किसी ने वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए। जिसके बाद पुलिस ने अक्षय की तहरीर पर आजाद सिंह, अनूप, छोटू और गोलू के खिलाफ मारपीट करने समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। आरोपियों की तालाश की जा रही है।

Related Articles

Back to top button