ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

11 नवंबर को कर्नाटक जाएंगे पीएम मोदी, दक्षिण भारत को पहली वंदे भारत एक्सप्रेस की देंगे सौगात

बेंगलुरू| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 नवंबर को कर्नाटक का दौरा करेंगे, जहां वह कई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे, जिसमें दक्षिण भारत की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाना शामिल है, जो बेंगलुरु के रास्ते चेन्नई और मैसूर के बीच चलेगी। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने गुरुवार को बेंगलुरु में होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की व्यवस्था की निगरानी के लिए एक आभासी बैठक की, जिसमें प्रधानमंत्री शामिल होंगे। अपनी यात्रा के दौरान, पीएन मोदी अतिरिक्त 2.5 करोड़ हवाई यात्रियों के लिए 5,000 करोड़ रुपये की लागत से बनाए गए केम्पेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के दूसरे टर्मिनल का भी उद्घाटन करेंगे।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री नादप्रभु केम्पेगौड़ा की 108 फुट ऊंची प्रतिमा का भी अनावरण करेंगे, जिसके बाद एक जनसभा होगी। आज मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई की अध्यक्षता में हुई बैठक में नौकरशाही, पुलिस, रेलवे और नागरिक उड्डयन क्षेत्रों के शीर्ष अधिकारियों ने भाग लिया

Related Articles

Back to top button