ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

चित्रांश परिवर के लोगों ने की पूजा-अर्चना, आज से कलम का प्रयोग शुरू

सिद्धार्थनगर: सिद्धार्थनगर के डुमरियागंज में गुरुवार को चित्रांश परिवारों ने भगवान चित्रगुप्त की पूजा-अर्चना के साथ कलम-दवात की पूजा की। भगवान चित्र गुप्त और कलम दवात की पूजा के उपरांत धनतेरस के दिन से बंद कलम का प्रयोग भी शुरू किया।कायस्थ परिवार के लिए दीपावली का दो दिन काफी महत्वपूर्ण रहता है। जिसमें सभी लोग कलम का प्रयोग पूरी तरह से बंद कर देते हैं और जब तक कलम-दवात की पूजा नहीं कर लेते चित्रांश परिवार के लोग कलम का इस्तेमाल नहीं करते हैं। यम द्वितीया के दिन चित्रांश परिवर के लोग श्रद्धा पूर्वक भगवान चित्र गुप्त की पूजा-अर्चना करते हैं फिर कलम पूजने के साथ इसका प्रयोग शुरू करते हैं। इसी कड़ी में जगह-जगह कलम, दवात की पूजा पूरी श्रद्धा एवं परंपरागत तरीके से की गई।सिद्धार्थनगर में भगवान चित्रगुप्त की पूजा।कलम-दवात की पूजा कर प्रसाद ग्रहण कियाभानपुर रानी व बढ़नीचाफा में आयोजित भगवान चित्र गुप्त महाराज के पूजन कार्यक्रम में भगवान चित्र गुप्त की कथा के साथ आरती की गई, तत्पश्चात सभी चित्रांश बंधुओं ने भगवान की जय-जयकार लगाते हुए कलम-दवात की पूजा कर प्रसाद ग्रहण किया।इन्होंने की पूजा-अर्चनाकार्यक्रम में मुख्य रूप से अमन चैन कमेटी अध्यक्ष ओमप्रकाश श्रीवास्तव, रमेश लाल श्रीवास्तव, कैथवलिया रेहरा में आलोक श्रीवास्तव, रामदेव लाल, अजय कुमार श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव, रत्‍‌नेश श्रीवास्तव, हरिश्चंद्र, राजीव, सुनील, मनीष, विवेक श्रीवास्तव, रमन, गौरव, ऋषि श्रीवास्तव, अंश, आदेश श्रीवास्तव समेत बड़ी संख्या में चित्रांश समाज के लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button