ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
खेल

आज टी20 वर्ल्ड कप में खेले जाएंगे तीन मुकाबले

पाकिस्तान के खिलाफ रोमांचक मुकाबले में जीत के साथ आत्मविश्वास से भरी भारतीय टीम को गुरुवार को नीदरलैंड की कमजोर मानी जाने वाली टीम से विश्व कप ग्रुप मैच में अधिक चुनौती मिलने की उम्मीद नहीं है। भारत के बल्लेबाजों के नीदरलैंड के गेंदबाजों पर दबदबा बनाने की उम्मीद है। टी20 वर्ल्ड कप सुपर 12 के ग्रुप दो की सभी टीमें गुरुवार को मैदान पर उतरेंगी।

पहला मैच साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश के बीच खेला जाएगा। साउथ अफ्रीका का जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच बेनतीजा रहा था, जिसके कारण उसे एक अंक से संतोष करना पड़ा, जबकि बांग्लादेश ने नीदरलैंड को हराया था। आज  दूसरे मैच में भारत का सामना नीदरलैंड से होगा। दिन का तीसरा मैच जिम्बाब्वे और पाकिस्तान के बीच पर्थ में खेला जाएगा। भारत और अफ्रीका के मैच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जाएंगे।

भारतीय टीम को हालांकि आत्ममुग्धता से बचना होगी क्योंकि भावनात्मक रूप से थकाने वाले कड़े मुकाबले में जीत के बाद टीमें थोड़ी ढिलाई बरत देती हैं। इस मुकाबले में शीर्ष चार बल्लेबाजों में से तीन कप्तान रोहित शर्मा, लोकेश राहुल और सूर्यकुमार यादव को दक्षिण अफ्रीका की मजबूत टीम से भिड़ने से पहले लय हासिल करने का मौका मिलेगा। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मुकाबला ग्रुप की अंक तालिका में टीम का स्थान तय करने में अहम भूमिका निभाएगा।

Related Articles

Back to top button