ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
पंजाब

पंजाब कांग्रेस के कैशियर अमित बोले- सभी दस्तावेज मौजूद; मानहानि का केस दायर करेंगे

चंडीगढ़: पंजाब कांग्रेस के कैशियर एवं पठानकोट के पूर्व विधायक अमित विज।पंजाब कांग्रेस के कैशियर एवं पठानकोट के पूर्व विधायक अमित विज ने कहा कि उनके खिलाफ निगम में अनियमितताओं की विजिलेंस जांच उस व्यक्ति की शिकायत पर शुरू की गई, जो स्वयं आपराधिक मामलों में संलिप्त है। उन्होंने दावा किया कि पठानकोट पुलिस ने आरोपी को बीते दिनों गिरफ्तार किया था और फिलहाल वह जमानत पर बाहर हैं। विज ने कहा कि विजिलेंस के बुलाने पर वह जांच में पूरा सहयोग करेंगे।विज ने कहा कि उनके पास मामले के शिकायतकर्ता के खिलाफ सभी दस्तावेज मौजूद हैं। वह जल्द ही उसके खिलाफ मानहानि का केस दायर करेंगे। विज के मुताबिक माइनिंग अधिकारी अभिषेक खत्री की शिकायत पर पठानकोट पुलिस ने 18 अक्टूबर को अंकित मेहरा व अन्यों के खिलाफ केस दर्ज किया था। इससे स्पष्ट है कि यह नकली माइनिंग अफसर बन कर वसूली करते थे।बदनाम करने का प्रयासविज ने अपने खिलाफ पॉलिटिकल साजिश रचने के प्रयास की आशंका जताते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में हुआ पठानकोट का विकास विरोधी बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं। इसीलिए आधारहीन शिकायत कर उन्हें बदनाम करने का प्रयास कर रहे हैं। विज ने कहा कि उन्होंने जन प्रतिनिधि के नाते ईमानदारी से अपनी ड्यूटी की। उन्होंने राज्य के खजाने को नुकसान पहुंचाने के आरोप को सिरे से नकारते हुए कहा कि कभी किसी का नुकसान कर फायदा लेने की सोच नहीं रही।विजिलेंस का एक्शनविजिलेंस अभी कांग्रेस के 6 पूर्व मंत्री व विधायकों के खिलाफ जांच कर रही है। पूर्व मंत्रियों में से एक सुंदर शाम अरोड़ा भाजपा में जा चुके हैं, लेकिन फिलहाल वह 50 लाख रुपए रिश्वत देने के मामले में और भारत भूषण आशू मंडियों में अपने करीबियों को लाभ पहुंचाने के मामले में जेल में हैं। जबकि साधू सिंह धर्मसोत और संगत सिंह गिलजियां जमानत पर बाहर हैं। कांग्रेस की टिकट पर दाखा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ चुके कैप्टन संदीप संधू के खिलाफ भी विजिलेंस ने मामला दर्ज किया है। कैप्टन संधू पंजाब कांग्रेस के संगठन महामंत्री हैं।

Related Articles

Back to top button