ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

दो लोग हिरासत में, भारी मात्रा में अवैध हथियार और हथियार बनाने के उपकरण बरामद

आजमगढ़: यूपी एटीएस ने आजमगढ़ में छापेमारी कर दो संदिग्धाें को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार और उपकरण बरामद।यूपी का आजमगढ़ एक बार फिर सुर्खियों में है। जिले के बिलरियागंज थाना क्षेत्र के पतिला गौसपुर में देर रात यूपी एटीएस ने छापेमारी की। इस छापेमारी में पत्तीला गौसपुर के रहने वाले मैनुद्दीन और बिलरियागंज कस्बे के रहने वाले आफताब पुत्र फिरोज को उठाया गया है। इन आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में अवैध हथियार और हथियार बनाने के उपकरण भी बरामद हुए हैं। इनके कब्जे से चार पिस्टल,10 एयरगन, एक बंदूक के साथ बड़ी संख्या में अर्धनिर्मित हथियार और दो बक्शे भरकर हथियार बनाने के उपकरण भी बरामद किए गए हैं।एयरगन को किया जाता है मॉडिफाईसूत्रों की मानें तो यहां बरामद की गई एयरगन को मॉडिफाई कर हथियार बनाया जाता है। इसके साथ ही इस काम को एक कारीगर इन आरोपियों की शह पर अंजाम देता था। सभी आरोपियों को चुपचाप एटीएस की टीम उठा ले गई। हालांकि इस बारे में कोई भी अधिकारी कुछ भी बोलने से इंकार कर रहा है। एटीएस के अधिकारी इन आरोपियों से पूछतॉछ में लगे हैं कि बड़ी संख्या में हथियारों को क्यों बनाया जाता था और इसका प्रयोग कहां किया जाना था। इसके साथ ही इस पूरे सिंडिकेट में और किन लोगों की संलिप्तता है जिनकी शह पर इन हथियारों के निर्माण का काम हो रहा था, सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।अगस्त महीने में आजमगढ़ के आतंकी सबाउद्दीन की यूपी एटीएस ने की थी गिरफ्तारी, 15 अगस्त को धमाके की थी तैयारी।अगस्त महीने में हुई थी आतंकी सबाउद्दीन की गिरफ्तारीयूपी एटीएस की टीम ने जिले के मुबारकपुर में छापेमारी कर अगस्त महीन में आतंकी सबाउद्दीन को गिरफ्तार किया था। यूपी एटीएस ने उस समय जो बताया था उसके अनुसार सबाउद्दीन को IED बनाने की विधि व आवश्यक सामग्री बताई गई थीं, इसके साथ ही सबाउद्दीन का संपर्क ISIS रिक्रूटर अबू उमर से था। अबू उमर ने सोशल मीडिया से हैंड ग्रेनेड, बम व आईईडी बनाने की ट्रेनिंग दी। मुजाहिदीन संगठन तैयार कर भारत में इस्लामिक स्टेट स्थापित करने की प्लानिंग पर काम कर रहा था। ऐसे में जिस तरह से हथियारों की बरामदगी के साथ हथियार बनाने के जो उपकरण बरामद हुए निश्चित रूप से सुरक्षा एजेसिंयों के लिए चिंता का विषय है।

Related Articles

Back to top button