ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

4 लोग गंभीर रूप से घायल, मेडिकल कालेज में भर्ती, तिर्वा क्रासिंग चौराहे पर हादसा

कन्नौज: कन्नौज के सरायमीरा में बुधवार रात ऑटो और बाइक में भीषण टक्कर हो गई। हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 4 लोग बुरी तरह घायल हो गए। घायलों को राजकीय मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।आटो में फंसी सवारियों को राहगीरों ने बाहर निकालाजिला मुख्यालय के सबसे भीड़भाड़ वाले एरिया तिर्वा क्रासिंग चौराहे पर तेज रफ्तार ऑटो और बाइक में सीधी भिड़ंत हो गई। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि ऑटो में बैठी सवारियां उसी में फंसी रह गईं। भीड़ ने किसी प्रकार ऑटो में फंसी सवारियों को बाहर निकाला। हादसे में बाइक सवार सरायमीरा के ठेकेदार गली निवासी 16 वर्षीय पीयूष गुप्ता और 20 वर्षीय सुजाल गुप्ता गंभीर घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां से उन्हें कानपुर रेफर कर दिया। कानपुर ले जाते समय देर रात पीयूष गुप्ता ने दम तोड़ दिया।कन्नौज में हादसे के बाद ऑटो बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।मेडिकल कालेज ले जाते समय आटो चालक ने तोड़ा दमउधर ऑटो में सवार सदर कोतवाली क्षेत्र के सारोतोप गांव निवासी 60 साल के जमील वेगज़, 24 साल की शबीना, 25 साल की शबनम समेत ऑटो चालक बुद्धा गम्भीर रूप से घायल हो गए। सभी को मेडिकल कालेज रेफर किया गया। रास्ते में 60 वर्षीय जमील वेग ने दम तोड़ दिया।सड़क पर सन्नाटा होने के कारण फर्राटा भरते नजर आए लोगदीपावली के दूसरे दिन रात में सड़क पर सन्नाटा था। ऐसे में कुछ युवक बाइकों पर फर्राटा भरते नजर आए। ऑटो की स्पीड पर भी कोई अंकुश नजर नहीं आया। सवारियों को बैठा कर आड़े-तिरछे और तेज रफ्तार ऑटो राहगीरों के लिए काल साबित हो रहे हैं। इसी कारण देर रात हादसे में 2 लोगों की जान चली गई।

Related Articles

Back to top button