ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

बकासुर का वध करके भीम ने स्थापित किया था शिवलिंग, भयहरणनाथ के नाम से है प्रसिद्ध

प्रतापगढ़: विश्वनाथगंज में भगवान शिव के मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़।प्रतापगढ़ के विश्वनाथगंज में भगवान शिव का पौराणिक मंदिर है। जिसे बाबा भयहरणनाथ धाम के नाम से जाना जाता है। जिसका इतिहास पांडवकाल से जुड़ा हुआ है। यहां हनुमान, राधाकृष्ण, संतोषी मैया आदि के भी मंदिर है। बकुलाही नदी किनारे स्थित इस मंदिर तक पहुंचने के​ लिए पूरे तोरई कटरा गुलाब सिंह जाना होता है।पौराणिक मान्यताओं के अनुसार अज्ञातवास के दौरान यह मंदिर पांडवों ने ही बनवाया था। यहां मौजूद शिवलिंग की स्थापना भीम ने की थी। इस स्थान पर बकासुर का भय था। भीम ने बकासुर का वध किया और उसके बाद यहां शिवलिंग स्थापित किया। यही वजह है कि इसे बाबा भयहरणनाथ मंदिर कहा गया।बाबा भयहरणनाथ धाम।खु​दाई में कई प्राचीन मूर्तियां निकलीइस मंदिर का जीर्णोद्धार संत श्री नागाबाबा जी के निर्देशन में जनसहयोग से हुआ है। यहां महाभारत कालीन घटनाओं के कई प्रमाण मिलते हैं। ऊंचडीह गांव के टीले की खु​दाई में कई प्राचीन मूर्तियां निकली हैं। मुख्य मंदिर टीले पर बना हुआ है। मंदिर मे मुख्य भाग मण्डप और गर्भगृह के चारो ओर प्रदक्षिणा पथ है। प्रांगण मे नंदी बैल विराजित हैं। धाम मे लगभग दस मंदिर है और तीन समाधियां हैं। यह स्थान नैसर्गिक सौन्दर्य से परिपूर्ण है।

Related Articles

Back to top button