ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

रतनगढ़ माता मंदिर कुँअर बाबा के दर्शन हेतु पहुंचे 20 लाख श्रृद्धांलु कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक निरंतर व्यवस्थाओं का लेते रहे जायजा

रतनगढ़ माता मंदिर कुँअर बाबा के दर्शन हेतु पहुंचे 20 ल दतिया। दीपावली की दौज पर प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी माँ रतनगढ़ मेले का आयोजन मंगलवार एवं बुधवार को हुआ। मंगलवार की शाम से सूर्य ग्रहण समाप्त होने के बाद श्रृद्धांलुओं का माँ रतनगढ़ माता एवं कुँअर बाबा के दर्शन करने हेतु आना शुरू हो गया था। जो बुधवार की देर शाम तक निरंतर जारी है। कलेक्टर श्री संजय कुमार ने बताया कि मेले में देर शाम तक लगभग 20 लाख श्रृद्धांलु दर्शन कर चुके है। कलेक्टर संजय कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौर मेले में की गई व्यवस्थाओं का निरंतर अधिकारियों के साथ जायजा लेते रहे जिससे श्रृद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने आठ स्थानों पर लगाये गए विभिन्न विभागों एवं संभाग के विभिन्न जिलों से आए अधिकारियों के साथ पहंुचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान आने वाली परेशानियों का भी उनके द्वारा मौके पर निराकरण किया गया। इस दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी कमलेश भार्गव, अपर कलेक्टर एवं मेले के नोडल अधिकारी रूपेश उपाध्याय, एसडीएम सेवढ़ा अनुराग निगवाल, तहसीलदार सूर्यकांत त्रिपाठी आदि साथ थे। मेले की व्यवस्थाओं के लिए दतिया सहित ग्वालियर, भिण़्ड़, श्योपुर, शिवपुरी, अशोकनगर आदि जिलों के प्रशासनिक पुलिस अधिकारियों के साथ विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सेवायें ली जा रही है। कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने मेले के सफल आयोजन में विभिन्न जिलों से आए एवं विभिन्न विभागों के अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button