ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

एकतरफा प्यार में भाभी से कर रहा था विवाद, 2 साल पहले अपने भाई को मार चुका था मृतक

कुशीनगर: कुशीनगर की पडरौना कोतवाली के त्रिलोकपुर बुजुर्ग के हरिजनटोली में एक युवक की बेरहमी से पीटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। एकतरफा प्यार में मृतक अपनी भाभी से विवाद कर रहा था। तभी भाभी और भाई ने मिलकर युवक की पीटकर हत्या कर दी। हत्या की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।सदर कोतवाली के त्रिलोकपुर बुजुर्ग निवासी 23 वर्षीय बाबूलाल की उसी के भाई ने हत्या कर दी। मृतक की मां ने बताया कि देर शाम उसकी बड़ी बहू बकरी चराने गई थी। जब लौटी तो उसने मृतक देवर बाबूलाल पर जोर जबरदस्ती का आरोप लगाया। इसके बाद मेरे बड़े बेटे अमेरिका ने अपनी पत्नी और दोनों बच्चों के साथ मिलकर उसे बांस के कोठी में बांध दिया। गला कसकर बांधकर उसे बेरहमी से पीटने लगे, जिससे बाबूलाल की मौत हो गई।कुशीनगर में मृतक की मां ने बेटे-बहू पर दूसरे बेटे की हत्या का आरोप लगाया है।दूसरे भाई के पत्नी-बच्चे रहते हैं अलगग्रामीणों के अनुसार बाबूलाल तीन भाई में सबसे छोटा था। बड़े भाई अमेरिका की पत्नी से अपने दूसरे नम्बर के भाई गणेश के प्रेम प्रसंग के शक में बाबूलाल ने चाकू से गोदकर उसकी हत्या कर दी थी। मृतक का भाई गणेश शादीशुदा था, जिसकी पत्नी और बच्चे अलग रहते हैं।खेत में बकरी चराने गई थी महिलाबाबूलाल पर उसकी बड़ी भाभी ने खेत पर बकरी चराने के दौरान बाबूलाल पर जोर-जबरजस्ती करने का आरोप लगया। इसके बाद घर आकर भाभी ने परिजनों को बताया । बाबूलाल और उसकी भाभी में कहासुनी ही हो रही थी तभी उसका बड़ा भाई अमेरिका आ गया और बाबूलाल को अपने परिवार के लोगों साथ मिलकर बेरहमी से पिटाई कर दी। मृतक की मां का आरोप है कि बड़े बेटे अमेरिका, और उसकी पत्नी की पिटाई से बाबूलाल की मौत हो गयी।भाई-भाभी को पुलिस ने किया गिरफ्तारसूचना पर पड़रौना पुलिस शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है। मृतक की मां के आरोप पर आरोपी भाभी और भाई को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली पड़रौना प्रभारी राज प्रकाश सिंह ने बताया कि युवक नशे में था और अपनी भाभी से झगड़ रहा था। उसी दौरान भाई भी आ गया और कहासुनी हाथापाई में बदल गयी और युवक की मौत हो गई। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Back to top button