ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
विदेश

यूके की होम सेक्रटरी बनीं सुएला ब्रेवरमैन

शपथ लेने के बाद ही ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने कई बड़े फैसले  किए हैं। उन्होंने जहां कई मंत्रियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया तो वहीं कुछ लोगों को एंट्री भी मिल गई है। इनमें ही लिज सरकार में होम सेक्रटरी रहीं सुएला ब्रेवरमैन भी हैं। वह फिर से यूके की गृह मंत्री नियुक्त कर दी गई हैं। ब्रेवरमैन ने एक इंटरव्यू में कहा था कि अगर भारत के साथ मुक्त व्यापार को लेकर समझौता होता है तो इससे ब्रिटेन में प्रवासी बढ़ जाएंगे। उन्होंने कहा था कि ब्रिटेन के प्रवासी वीजा की समय सीमा खत्म होने के बाद भी नहीं जाते। उन्होंने कहा था कि भारतीयों के लिए इस तरह से सीमा नहीं खोली जानी चाहिए।

सुएला को क्यों दिखाया गया था कैबिनेट से बाहर का रास्ता?
सुएला ब्रेवरमैन पर आरोप था कि उन्होंने ईमेल के जरिए एक सांसद को सरकारी दस्तावेज भेजे। आरोप था कि उन्होंने गोपनीयता का उल्लंघन किया है। इसके बाद ब्रेवरमैन ने इसकी जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दे दिया था। हालांकि ट्रस सरकार भी इसके बाद नहीं चल सकी। लिज ट्रस ने अपनी नाकामी स्वीकार करते हुए अपना इस्तीफा सौंप दिया था।

कौन हैं सुएला ब्रेवरमैन
सुएला भारतीय मूल की ही अमेरिकी नागरिक हैं। उनके माता पिता 1960 में ब्रिटेन में जाकर बसे थे। उनकी परिवार की जड़ें भारत से ही जुड़ी हुई हैं। हालांकि उनके पिता क्रिस्टी फर्नांडीज मूल रूप से गोवा के रहने वाले थे, वहीं मां उमा तमिल हिंदू परिवार से थीं। सुएला का जन्म लंदन में ही हुआ था।वह ब्रिटिश नागरिक हैं।

Related Articles

Back to top button