ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

मल्लिकार्जुन खड़गे के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल होंगे अशोक गहलोत

जयपुर| राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत मल्लिकार्जुन खड़गे के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। कांग्रेस के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे 26 अक्टूबर को राष्ट्रीय अध्यक्ष का पदभार ग्रहण करेंगे। खड़गे का पदभार ग्रहण समारोह एआईसीसी मुख्यालय में बुधवार सुबह 10 बजे से शुरू होगा।शपथ ग्रहण समारोह में सीए गहलोत के अलावा प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट, कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव भंवर जितेंद्र सिंह, पूर्व अध्यक्ष डॉ चंद्रभान, पूर्व मंत्री और गुजरात के प्रभारी रघु शर्मा, कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य रघुवीर मीणा, एआईसीसी सचिव धीरज गुर्जर, कुलदीप इंदौरा, पूर्व मंत्री व पंजाब के प्रभारी हरीश चौधरी भी शामिल होंगे। बता दें, 24 साल के बाद गैर गांधी परिवार से कोई पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बना है।
आज शाम दिल्ली जा सकेत है सीएम गहलोत
मल्लिकार्जुन खड़गे के समारोह में शामिल होने के लिए सीएम अशोक गहलोत जा दिल्ली जा सकते हैं। खड़गे के पदभार संभालने के बाद राजस्थान पर फैसला लिया जा सकता है। सीएम अशोक गहलोत मुख्यमंत्री पद पर बने रहेंगे या फिर कोई अन्य मुख्यमंत्री बनेगा। उल्लेखनीय है कि 25 सितंबर को मल्लिकार्जुन खड़गे और प्रदेश प्रभारी अजय माकन एक लाइन का प्रस्ताव लेकर आए थे। लेकिन गहलोत समर्थक विधायकों ने कांग्रेस विधायक दल की बैठक का बहिष्कार कर दिया था। जिसके बाद खड़गे को दिल्ली लौटना पड़ा। मल्लिकार्जुन खड़गे का तय करना है कि कांग्रेस आलाकमान के निर्णय की पालना कैसी करवाई जाए।

Related Articles

Back to top button