ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

गुजरात विधानसभा चुनाव की घोषणा 1-2 दिन में संभव

गुजरात विधानसभा चुनाव की घोषणा इसी हफ्ते हो सकती है। बताया जा रहा है कि गुजरात विधानसभा चुनाव की मतगणना भी 8 दिसंबर को हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के साथ ही हो सकती है। गुजरात विधानसभा चुनाव का अगले एक- दो दिनों में ऐलान हो सकता है। वर्ष 2017 में 25 अक्टूबर को चुनाव का ऐलान हुआ था। आठ दिसंबर को हिमाचल प्रदेश के साथ गुजरात चुनावों के भी नतीजे घोषित होंगे। आयोग ने पहले ही दोनों राज्यों के एक साथ मतगणना के संकेत दिए है

गुजरात का विधानसभा चुनाव दो चरणों में हो सकता है। 14 वीं गुजरात विधानसभा का कार्यकाल 18 फरवरी, 2023 को समाप्त होने वाला है। इससे पहले 182 सीटों वाली गुजरात विधानसभा के चुनाव दिसंबर 2017 में हुए थे। पिछली बार 25 नवंबर को ही चुनाव की घोषणा हुई थी।

चुनाव आयोग की तैयारी पूरी

गुजरात चुनाव के लिए चुनाव आयोग ने पूरी तैयारी कर ली है और वह जल्‍द ही इसकी घोषणा कर सकता है। अब ऐसा माना जा रहा है कि चुनाव की घोषणा किसी भी समय हो सकता है। आयोग की टीमें गुजरात राज्‍य का दौरा कर, स्थिति और तैयारियों की रिपोर्ट ले चुकी हैं। गुजरात में सभी राजनीतिक दल सक्रिय हैं। भाजपा गुजरात गौरव यात्रा निकाल रही है। इसमें पार्टी अध्‍यक्ष जेपी नड्डा से लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित दर्जन भर केंद्रीय मंत्री शामिल होंगे। वहीं गुजरात के मुख्‍यमंत्री, पूर्व मुख्‍यमंत्री, तमाम मंत्री और राजनेता शामिल हो रहे हैं।

Related Articles

Back to top button