ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
राजस्थान

दिवाली पर आतिशबाजी के दौरान IAS टीना डाबी बाल-बाल बचीं

सोमवार को पूरे देश में दीपावली की धूम नजर आई। राजस्थान के जैसलमेर की कलेक्टर टीना डाबी भी आतिशबाजी करती नजर आईं। लेकिन इस आतिशबाजी के दौरान टीना डाबी जख्मी होने से बाल-बाल बचीं। इसका एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में नजर आ रहा है कि टीना डाबी पटाखे फोड़ रही थीं। वीडियो में कई अन्य लोग भी नजर आ रहे हैं। नजर आ रहा है कि टीना डाबी अपने हथ से पटाखा फोड़ती हैं लेकिन तब ही अचानक आग की चिंगारियां टीना डाबी के चेहरे पर आ जाती हैं। इस वीडियो में वो इससे खुद का बचाव करती नजर आ रही हैंं।
इससे पहले टीना डाबी जैसलमेर के शहीद पूनम सिंह स्टेडियम में दीये जलाती और आतिशबाजी करती नजर आईं। शहीद पूनम सिंह स्टेडियम में सोमवार शाम को दीपोत्सव के इस भव्य आतिशबाजी कार्यक्रम में लोक कलाकारों ने अपने लोक गीतों से सबका दिल जीता। कार्यक्रम में सोनार दुर्ग की छवि के आगे शानदार रंगीन आतिशबाज़ी की गई। सबने हाथों से सितारों को रोशन किया और रंगीन आतिशबाजी ने सबका दिल जीत लिया।

Related Articles

Back to top button