ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
विदेश

नारायण मूर्ति ने दामाद ऋषि सुनक के ब्रिटेन के पीएम चुने जाने पर कहा- हमें गर्व, विश्वास है करेंगे सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के लिए ऋषि सुनक तैयार हैं। अपने दामाद की इस सफलता से इंफोसिस के सह-संस्थापक नारायण मूर्ति काफी गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ”हमें उन पर गर्व है और हम उनकी सफलता की कामना करते हैं।” आपको बता दें कि ऋषि सुनक अक्सर अपने ससुराल वालों से मिलने के लिए बेंगलुरु आते रहते हैं।

नारायण मूर्ति ने अपनी पहली प्रतिक्रिया में कहा, ”ऋषि को बधाई। हमें उन पर गर्व है और हम उनकी सफलता की कामना करते हैं। हमें विश्वास है कि वह ब्रिटेन के लोगों के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे।”

एक फार्मासिस्ट मां और डॉक्टर पिता के बेटे सुनक की शिक्षा इंग्लैंड के सबसे प्रसिद्ध स्कूलों में से एक विनचेस्टर और फिर ऑक्सफोर्ड में हुई थी। उन्होंने गोल्डमैन सैक्स ग्रुप इंक कंपनी में तीन साल काम किया और बाद में कैलिफोर्निया के स्टैनफोर्ड से एमबीए किया, जहां उनकी मुलाकात इंफोसिस के सह-संस्थापक नारायण मूर्ति की बेटी अक्षता मूर्ति से हुई। उन्होंने 2009 में अक्षता से शादी की और दंपति की दो बेटियां कृष्णा और अनुष्का हैं।

यूनाइटेड किंगडम के पहले भारतीय मूल के प्रधानमंत्री बनने के लिए बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन ने भी ऋषि सुनक की सराहना की है। अमिताभ बच्चन ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की है। जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, “जय भारत… अब ब्रिटेन के पास मातृभूमि से प्रधानमंत्री के रूप में एक नया वायसराय है।

Related Articles

Back to top button