ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
गुजरात

वडोदरा में दो गुटों में हिंसक झड़प, पुलिस पर पेट्रोल बम से हमला

वडोदरा | गुजरात के वडोदरा में दिवाली की देर रात दो गुटों में हिंसक झड़प हो गई। इस दौरान जमकर पत्थरबाजी और आगजनी की गई। इतना ही नहीं उपद्रवियों ने पुलिस के सामने ही पेट्रोल बम भी फेंके। यह घटना पानीगेट के मुस्लिम मेडिकल सेंटर के पास की बताई जा रही है। बदमाशों के हौसले इतने बुलंद थे कि सभी ने स्ट्रीट लाइट पर भी पत्थर चलाए और जमकर बवाल काटा। डीसीपी यशपाल जगनिया ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और कार्रवाई की जा रही है। स्थिति फिलहाल पूरी तरह से नियंत्रण में है। डीसीपी ने बताया कि सीसीटीवी की जांच की जा रही है और चश्मदीदों से पूछताछ की जा रही है।
वडोदरा के डीसीपी ने कहा कि दोषियों को सख्त से सख्त सजा दी जाएगी। शहर में बवाल करने की इजाजत किसी को नहीं दी जा सकती है। वहीं पेट्रोल बम के हमले में के एक अधिकारी बाल-बाल बच गए। इस घटना की कई तस्वीरें भी सामने आई हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि किस तरह से पुलिस अधिकारी के सामने पेट्रोल बम फेंके गए हैं।

Related Articles

Back to top button