ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

पुलिस प्रशासन ने बच्चों व लोगों के बीच जाकर बांटी मिठाई, शुभ मुहूर्त में लोगों ने की पूजा

एटा: एटा जनपद मे दीवाली का त्यौहार बड़ी ही धूम धाम से मनाया गया। इस अवसर पर दिन भर जहाँ लोगों ने पटाखों की खरीदारी की। वहीं शाम को लक्ष्मी और गणेश जी का पूजन कर दीपोत्सव मनाया। शास्त्रों और पुराणों के अनुसार इसी दिन भगवान राम रावण का वध करने के बाद पुष्पक विमान से सीता के साथ अयोध्या नगरी मे आये थे और तब उनका अयोध्या वासियों ने घी के दीप जलाकर स्वागत किया था। तभी से दीवाली मनाने की परंपरा पड़ी जो आज तक बदस्तूर जारी हैं।शाम 6 बजे से रात 8.15 तक पूजा के शुभ मुहूर्तदीवाली के दिन क्योंकि लक्ष्मी जी की पूजा होती हैं। इसलिए लोगों ने अपने अपने घरों की साफ सफाई भी की। अपने घरों मे स्थित मंदिरों को खूब सजाया गया। इसके बाद तय मुहूर्त के अनुसार शाम 6 बजे से रात 8.15 तक लक्ष्मी और गणेश जी का पूजन और आरती की गयीं।पुलिस रही सुरक्षा व्यव्सथा को लोकर चौकन्नादीवाली के अवसर पर एटा पुलिस ने भी शाम को पूरे शहर मे गस्त किया ताकि कोई भी अप्रिय घटना घटित न हो। इस अवसर पर दिन मे फूलों और दियों की जमकर बिक्री हुई। दीवाली के दिन लोगों ने जमकर मिठाइयों की भी खरीददारी की और अपने इष्ट मित्रों को तोहफ़े मे मिठाइयाँ गिफ्ट कीं।सड़कों मे बच्चो ने जमकर आतिशबाजी फोड़ी। इससे पूर्व जमकर पटाको की खरीददारी भी की गयीं। हालंकि मंहगाई का असर पटाको की बिक्री पर भी पड़ा और पिछले वर्ष की तुलना मे लोगों ने कम पटाके खरीदे।एटा का अग्निशमन विभाग भी पूरी तरह से एलर्ट रहादीवाली के अवसर पर जहाँ पटाखों की धूम रही वहीं एटा का अग्निशमन विभाग भी पूरी तरह से एलर्ट रहा। एटा के अग्निशमन विभाग के सीएफओ केतन कुमार ने इस बार आतिशबाजी की दुकानों के आस पास लोगों को आतिशबाजी चलाते समय ध्यान रखने वाली बातें भी बतायीं। जिससे कोई दुर्घटना न हो सके। इस बीच एटा जनपद के जलेसर कस्बे मे उप जिला अधिकारी राम नयन और थाना अध्यक्ष जगदीश चंद्र ने गरीब बच्चों को पटाखे और मिठाईंया वितरित कर उनके साथ दीवाली मनाई। एटामे दीवाली पर आतिशबाजी राज 12बजे के बाद भी जारी रही।

Related Articles

Back to top button