ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़

गौरी-गौरा की पूजा में पहुंचे मुख्यमंत्री ने खुशहाली की कामना से लगवाए सोटे, गांव की गलियों में पैदल घूमे

रायपुर/दुर्ग: मुख्यमंत्री ने कुछ इस अंदाज में खाया सोटा।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गौरी-गौरा की पूजा के बाद अपने हाथों पर सोटे का प्रहार झेला। मुख्यमंत्री पाटन ब्लॉक के जंजगिरी और कुम्हारी पहुंचे थे। परंपरा के मुताबिक गौरी पूजा के दिन सोटे का प्रहार सहने से अनिष्ट की आशंका खत्म होती है और खुशहाली आती है। मुख्यमंत्री ने प्रदेश भर के लिए खुशहाली की कामना की है।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हर साल की तरह इस बार भी सुबह पूजा-अर्चना के बाद जंजगिरी गांव पहुंचे। यहां उन्होंने चौक पर गौरी-गौरा की पूजा की। इस मौके पर गांव के बीरेंद्र ठाकुर ने मुख्यमंत्री के पांव छुए और फिर उनके हाथों पर सोटे से प्रहार किया। लोक मान्यता है कि गौरा गौरी पूजा के मौके पर सोटे से प्रहार से अनिष्ट टलते हैं और खुशहाली आती है। मुख्यमंत्री प्रदेश की खुशहाली की कामना के लिए हर साल इस लोक अनुष्ठान में हिस्सा लेते हैं।मुख्यमंत्री ने गौरा गौरी की पूजा भी की।जजंगिरी पहुंचकर मुख्यमंत्री ने लोगों को दीपावली की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि दीप पर्व आप लोगों के जीवन को इसी तरह जगमग करता रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि हर बार आप लोगों के बीच आकर मुझे बहुत खुशी महसूस होती है और दिवाली का आनंद आप लोगों के साथ साझा कर मन हर्षित हो जाता है।बाद में मुख्यमंत्री कुम्हारी पहुंचे। यहां गौरा-गौरी पूजा में शामिल हुए। एक स्थानीय व्यक्ति ने मुख्यमंत्री के हाथ पर सोटे लगाए।गांव में गौरा गौरी की शोभायात्रा में पहुंचकर पूजा-अर्चना की।बाद में सभी ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का आशीर्वाद लिया। यहां पर भी मुख्यमंत्री ने लोगों को दिवाली की बधाई देते हुए उनके सुख समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि दीपावली के मौके पर लोक परंपरा का आनंद लेना बहुत सुख देता है। आप लोगों के बीच हर बार आता हूं मुझे बहुत खुशी होती है। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर गौरा गौरी की पूजा के साथ भ्रमण भी किया।गांव की गलियों में भ्रमण करते हुए बच्चों पर भी लाड बरसाया।कस्बे में उत्सवी माहौलकुम्हारी में तो गड़वा बाजा की धुन के साथ अभूतपूर्व दृश्य दिखा। लोकपर्व के अपूर्व उत्साह में पूरा कस्बा मुख्यमंत्री के साथ सराबोर दिखा। सब लोग गलियों में उमड़ आये। उत्साह से भरे चेहरे, नृत्य करते लोगों ने दीपावली के पर्व को यादगार बना दिया।

Related Articles

Back to top button