ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
पंजाब

बोले- पक्का न करके CM मान ने किया धोखा, प्रदेश में चक्का जाम करने की चेतावनी

चंडीगढ़: PUNBUS/PRTC के कच्चे कर्मचारी AAP सरकार पर नाराजगी जाहिर करते हुए।पंजाब रोडवेज PUNBUS/PRTC कांट्रेक्ट वर्कर्स यूनियन के कर्मचारियों ने कहा कि AAP की पंजाब सरकार ने उनसे धोखा किया है। 21 अक्टूबर को कैबिनेट मीटिंग में भी सरकार ने कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने का फैसला नहीं लिया, जबकि पंजाब चुनाव के दौरान AAP के संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब CM भगवंत मान ने सभी कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने का वादा किया था।यूनियन ने चेताया कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं की गई तो कच्चे कर्मचारी विभिन्न राज्यों में जाकर AAP का पर्दाफाश करेंगे। साथ ही दिल्ली में AAP की कर्मचारी विरोधी, सरकारी विभागों को खत्म करने की नीति के संबंध में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।लोगों को झूठे सपने दिखा की सत्ता हासिलयूनियन के प्रधान रेशम सिंह गिल ने कहा कि AAP ने पंजाब के लोगों को गुमराह करने और कच्चे कर्मचारियों को बड़े बड़े सपने दिखाकर सत्ता हासिल की थी, लेकिन AAP ने अपना असली चेहरा दिखा दिया है। अरविंद केजरीवाल और CM भगवंत मान ने कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने और ठेके पर कोई भर्ती नहीं करने का वादा किया था, लेकिन पंजाब में सबकुछ इससे उलट हो रहा है।पंजाब की बागडोर गलत सरकार के हाथयूनियन के प्रधान और सेक्रेटरी शमशेर सिंह ढिल्लों ने कहा कि AAP सरकार भी अकाली और कांग्रेस सरकार की तर्ज पर ही महज लारे लगाकर समय बिता रही है। चुनाव के दौरान PUNBUS/PRTC के कर्मचारियों ने AAP की सरकार के लिए बढ़चढ़ कर योगदान दिया था, लेकिन सरकार के अनदेखा करने से कर्मचारियों को लगने लगा है कि वे गलत सरकार का साथ दे बैठे हैं और स्वयं को पंजाब की बागडोर गलत हाथ में देने का जिम्मेदार मान रहे हैं।ट्रांसपोर्ट मंत्री और अफसर नहीं ले रहे सुधकैशियर बलजिंदर सिंह, रमनदीप सिंह जलौर सिंह और कुलवंत सिंह ने कहा कि पंजाब के हालात यह हैं कि मंत्री और अफसरों द्वारा हर बात से मुंह मोड़ा जा रहा है। सभी तथ्य सामने रखने और मांगों को उचित ठहराने पर भी मंत्री और अधिकारियों द्वारा कर्मचारियों की मांगों पर कोई ठोस फैसला नहीं लिया जा रहा। यूनियन ने कहा कि मीटिंगों की प्रोसिडिंग तैयार करने के समय भी अधिकारी मनमर्जी करते हैं। इससे साफ होता है कि अफसरशाही कच्चे कर्मचारियों से सौतेला व्यवहार कर रही है।करोड़ों रुपए व GST विभाग को नुकसानयूनियन ने कहा कि आउटसोर्सिंग पर रखे कर्मचारियों से करोड़ों रुपए कमीशन और GST विभाग को नुकसान हो रहा है। कांट्रेक्ट पर रखे कर्मचारियों को पक्का करने की ओर सरकार का कोई ध्यान नहीं है। ट्रांसपोर्ट मंत्री द्वारा रोजाना विभाग के मुनाफे में होने के बयान जारी किए जाते हैं, लेकिन सरकार पर PUNUS/PRTC की बसों के करोड़ों रुपए टैक्स की देनदारी है। बसें डिपो में खड़ी हैं, पंप को डीजल के करोड़ों रुपए की देनदारी है। सरकार केवल आधारहीन बयानबाजी कर वाहवाही बटोरने में लगी है।फ्री सफर सुविधाओं से करोड़ों की देनदारीयूनियन ने कहा कि पंजाब सरकार पर फ्री सफर सुविधा से पंजाब सरकार पर करोड़ों रुपए की देनदारी है। हर महीने कच्चे कर्मचारियों के वेतन के लिए यूनियन संघर्ष कर रही है। लेकिन AAP सरकार केवल साहूकारों की सरकार बनकर रह गई है। क्योंकि AAP सरकार अपने वादे से अलग कच्ची भर्ती कर विभाग को कमजोर करने के लिए कॉर्पोरेट घरानों की बसों को PRTC में किलोमीटर स्कीम के तहत डालकर सरकारी खजाने को लूटने की तैयारी कर रही है।अन्य राज्यों में करेंगे मान सरकार का पर्दाफाशयूनियन के पदाधिकारियों ने कहा कि PRTC के कच्चे कर्मचारी काली दिवाली मनाने के अलावा बाहरी राज्यों में जाकर पंजाब की भगवंत मान सरकार का पर्दाफाश करेंगे। लोगों को पंजाब में पहले की तर्ज पर आउटसोर्स भर्ती किए जाने के बारे बताया जाएगा। ट्रांसपोर्ट विभाग में पूंजीपतियों की किलोमीटर स्कीम के तहत प्राइवेट बस डालकर विभाग का निजीकरण किया जा रहा है। लोगों को बताया जाएगा कि पंजाब सरकार महिलाओं के फ्री सफर सुविधाओं के पैसे न देकर आधार कार्ड सिम बंद करवा प्राइवेट ऑपरेटरों को पहले की तर्ज पर फायदा देना चाहती है।पंजाब में किया जाएगा चक्का जामयूनियन ने चेताया कि यदि सरकार ने इन समस्याओं का समाधान न किया तो आगामी दिनों में दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर देश को AAP की कर्मचारी विरोधी, सरकारी विभागों को खत्म करने की नीतियों के संबंध में बताया जाएगा। पंजाब में बसों का चक्का जाम भी किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button