ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत को तैयार अयोध्या, बिछाया रेड कार्पेट

आयोध्या| अयोध्या में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए रेड कार्पेट बिछाया गया है, जो रविवार शाम ‘दीपोत्सव’ कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए अयोध्या जाएंगे। राम जन्मभूमि मंदिर में राम लला के दर्शन करने के बाद प्रधानमंत्री अयोध्या में लेजर शो भी देखेंगे।

प्रधान पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने कहा, “प्रधानमंत्री के दौरे पर राम जन्मभूमि पर विशेष पूजा के लिए सभी तैयारियां कर ली गई हैं।”

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रधानमंत्री को राम जन्मभूमि पर निमार्णाधीन राम मंदिर में चल रहे कार्यो को दिखाएंगे।

प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर पूरे अयोध्या में सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त किए गए हैं।

प्रधानमंत्री राम कथा पार्क में भी कार्यक्रम में शामिल होंगे जहां भगवान राम और सीता का प्रतीकात्मक राज्याभिषेक होगा। इसके बाद वह भव्य राम की पैड़ी घाट पर पहला मिट्टी का दीपक जलाएंगे।

राम की पैड़ी और 37 अन्य घाटों पर करीब 15 लाख दीये बिछाए गए हैं। अयोध्या प्रशासन इन घाटों पर दीपोत्सव के छठे संस्करण में 15 लाख दीये जलाकर नया गिनीज वल्र्ड रिकॉर्ड बनाने की कोशिश करेगा। अन्य तीन लाख दीये महत्वपूर्ण चौराहों और स्थानों पर जलाए जाएंगे।

अयोध्या प्रशासन ने पिछले साल दीपोत्सव में 9,41,551 दीये जलाकर विश्व रिकॉर्ड बनाया था। लेकिन उज्जैन में शिप्रा के तट पर महाशिवरात्रि पर 11,71,78 दीये जलाकर यह रिकॉर्ड तोड़ा गया।

खास बात यह है कि, सरयू आरती में प्रधानमंत्री भी शामिल होंगे।

रामायण के कई ²श्यों को दर्शाने वाला एक लेजर शो रविवार को राम की पैड़ी घाट पर प्रधानमंत्री मोदी और योगी आदित्यनाथ के सामने पेश किया जाएगा।

अयोध्या प्रशासन ने मोदी के अयोध्या छोड़ने के बाद स्थानीय लोगों के लिए 25 मिनट के आठ लेजर शो पेश करने का फैसला किया है।

ये रात 9 बजे से शुरू होंगे और दोपहर 1 बजे तक जारी रहेगा। शो 24 अक्टूबर को दिवाली पर भी प्रस्तुत किए जाएंगे।

प्रधानमंत्री के तौर पर मोदी का यह दूसरा अयोध्या दौरा होगा। इससे पहले उन्होंने 5 अगस्त, 2020 को राम मंदिर का ‘भूमि पूजन’ किया था

Related Articles

Back to top button