ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

सुबह से देर रात तक लोग करते रहे खरीदारी, 7 करोड़ का आंकड़ा एक ही दिन में पार

फर्रुखाबाद: फर्रुखाबाद में धनतेरस पर शनिवार को को बाजारों में खासी भीड़ रही। बर्तन से लेकर फर्नीचर, टीवी, फ्रिज और ज्वैलरी की भी खूब खरीददारी हुई। बाइक और कार बाजार ने तो लगभग 7 करोड़ का आंकड़ा एक ही दिन में पार कर लिया। देर रात तक लोगों ने जमकर खरीदारी की। भीड़ की स्थिति यह थी कि सराफा बाजार की दुकानें भी देर रात तक खुली नजर आ रही थी।दीपावली से दो दिन पहले पड़ने वाले धनतेरस पर्व पर शहर की लेडीज मार्केट, चौक, रेलवे रोड स्थित बाजारों में सुबह से ही ग्राहकों की भीड़ नजर आने लगी थी। दुकानदारों ने भी अपनी दुकानों को फूलों और बिजली की झालरों से सजा रखा था।सबसे अधिक भीड़ बर्तनों की दुकानों में रही। चम्मच से लेकर स्टील के गैस चूल्हे भी खरीदे गए। मिठाई व नमकीन की दुकानें भी सजी नजर आ रही थीं। बर्तन व्यापारियों का कहना है कि साल का त्योहार है, इसमें ग्राहक ज्यादा नहीं तो कुछ न कुछ बर्तन जरूर खरीद रहा है। सराफा व्यापारियों का कहना था कि हर बार की तरह इस बार भी चांदी के गणेश लक्ष्मी और सिक्कों की काफी डिमांड रही।कार व बाइक शोरूमों में उमड़ी भीड़शहर में फर्रुखाबाद फतेहगढ़ मार्ग पर बाइकों व इटावा बरेली हाइवे पर कारों के शोरूमों पर भी पूरे दिन भीड़ रही। धनतेरस के दिन वाहनों का खरीदना शुभ माना जाता है। इस कारण ग्राहकों की भीड़ को देखते हुए एजेंसियों ने बुकिंग काउंटर भी लगा रखे हैं। बर्तन बाजार में पीतल से ज्यादा स्टील और ब्रांडेड कंपनियों के माल की डिमांड रही। बर्तन व्यापारियों का कहना था जिले में पांच करोड़ की बिक्री होने का अनुमान है। खरीदारों की पहली पसंद स्टील के बर्तन ही रहे। पीतल और फूल के बर्तनों की बिक्री इनकी तुलना में कम रही। ब्रांडेड कंपनियों के बर्तन सेटों और नान स्टिक बर्तनों की बिक्री भी जमकर हुई। बर्तन बाजार गंदा नाला से लेकर छोटा चौराहा के मध्य है सड़क चौड़ी करण के बाद भी खरीदारों की भारी भीड़ के चलते दिन भर जाम की स्थिति बनी रही।इलेक्ट्रानिक्स व मोबाइल खूब बिकेअपडेट फीचर वाले इलेक्ट्रानिक्स उपकरण और मोबाइल की बिक्री ने बाजार को गुलजार किया। बाजार के जानकारों के मुताबिक जितनी बिक्री पूरे साल में होती उसका एक तिहाई सोमवार को सेल हुआ। एलईडी और फ्रीज, वाशिंग की बंपर सेल से करीब चार करोड़ तो मोबाइल की बिक्री से बाजार ने करीब तीन करोड़ कमाए।ज्वैलरी की रही धूमनेहरू रोड पर ज्वैलरी की दुकानों पर खूब खरीददारी हुई। चांदी और सोने के सिक्के के साथ ही चांदी के गणेश-लक्ष्मी भी खूब बिके।

Related Articles

Back to top button