ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

हत्या कर फेंके जाने की आशंका, एक दिन पहले सामान खरीदने निकला था

औरैया: औरैया में मजदूर का संदिग्ध परिस्थितियों में शव पड़ा मिला। औरैया के फफूंद थाना क्षेत्र के एक गांव के पास में एक अधेड़ व्यक्ति का शव रोड के किनारे पड़ा हुआ सुबह ग्रामीणों ने देखा। इसकी सूचना पुलिस और परिजनों को दी गई। परिजनों का कहना है कि शाम 5 बजे घर से निकला था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।थाना क्षेत्र के गांव शेरपुर सरैया निवासी 41 वर्षीय संजीत कुमार पुत्र राम भरत मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार का भरण पोषण करता था। शनिवार को औरैया मजदूरी करने गया था, लेकिन काम नही मिला जिसके चलते दोपहर में वह घर वापस आ गया। शाम 5 बजे पास के गांव देवरपुर में बाजार करने गया था, लेकिन देर रात्रि तक वह घर पर वापस नही आया।औरैया में मजदूर का शव मिलने पर मौके पर लोगों की भीड़ इकट्‌ठी हो गई।मायके गए थे पत्नी-बच्चेसुबह फफूंद औरैया मार्ग पर देवरपुर गांव से 500 मीटर आगे औरैया की तरफ रोड की दायी ओर सन्दिग्ध अवस्था में पड़ा हुआ। ग्रामीणों ने देखा तो सूचना पुलिस व स्वजनों को दी। मौके पर पहु्ंची पुलिस ने जांच पड़ताल करने के वाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के 23 वर्षीय पुत्र मोहित और 17 वर्षीय पुत्री निशा अपनी मां शर्मीला के साथ मे ननिहाल गांव उरेंग थाना बकेवर विगत 3 दिन पहले ही गये हुये थे। प्रभारी निरीक्षक भरत पासवान ने बताया कि अभी कोई तहरीर नही दी है। शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है।

Related Articles

Back to top button