ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
हरियाणा

सांसद दीपेंद्र हुड्‌डा का दावा; 7 नेताओं ने छोड़ी BJP, भाजपा बोली- 1 भी प्राथमिक सदस्य नहीं

आदमपुर उप चुनाव में दलबदलू नेताओं को लेकर राजनीति शुरू हो गई है। शनिवार को कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्‌डा ने आदमपुर के भाजपा मंडल के 7 नेताओं को कांग्रेस में शामिल करवाया। दीपेंद्र ने ट्वीट किया कि आदमपुर में भाजपा छोड़कर राजेंद्र बिश्नोई, सदलपुर मंडल महामंत्री, दीपक जांगू व्यापार प्रकोष्ठ प्रधान आदमपुर शहर, सुखबीर सिंह मंडेरना पूर्व सरपंच दडौली, राजबीर पूर्व सरपंच ने कांग्रेस का दामन था।परंतु भाजपा ने इन नेताओं के पास पार्टी की प्राथमिक सदस्यता भी न होने का दावा कर दिया। साथ ही आदमपुर मंडल के पदाधिकारियों की सूची जारी कर दी।दीपेंद्र ने पार्टी छोड़ने वालों के नाम जारी किए।दोनों पार्टी के प्राथमिक सदस्य नहींभाजपा के जिला उपाध्यक्ष एवं आदमपुर मंडल प्रभारी कृष्ण बिश्नोई ने कांग्रेस पर आरोप लगाया है कि वह आदमपुर उपचुनाव में हार निश्चित देखकर बौखला गई है। इसी बौखलाहट में वह झूठे दावे करके जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रही है। इसी वजह से जनता से आदमपुर उपचुनाव में उसे नकार दिया है।भाजपा ने अपने पदाधिकारियों की सूची जारी कर दी।बौखलाहट के चलते कांग्रेस ने आदमपुर भाजपा मंडल महामंत्री राजेन्द्र बिश्नोई व व्यापार प्रकोष्ठ प्रधान दीपक जांगू सहित अन्य के भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल होने का दावा किया है, जो झूठा व आधारहीन है। उन्होंने कहा कि आदमपुर मंडल प्रभारी के नाते वे स्पष्ट करना चाहते हैं कि कांग्रेस का दावा पूरी तरह से झूठा है। जिन व्यक्तियों को भाजपा का पदाधिकारी बताया जा रहा है, वे भाजपा के प्राथमिक सदस्य भी नहीं है।चार दलों के नेताओं में है दल बदलने का मुकाबलाआदमपुर उप चुनाव में चार पार्टियां भाजपा, कांग्रेस, इनेलो और आप में मुख्य मुकाबला है। इन्हीं चारों पार्टियों के नेताओं में दल बदलने का मुकाबला चल रहा है। आदमपुर उप चुनाव की घोषणा से पहले ही नेताओं के पार्टियां बदलने का काम शुरू हो गया था।कुलदीप के इस्तीफा देते ही संपत सिंह कांग्रेस में शामिल हो गए। आप उम्मीदवार सतेंद्र सिंह भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए। इनेलो उम्मीदवार कुरडाराम टिकट न मिलने पर कांग्रेस छोड़कर इनेलो में शामिल हो गए। जबकि भाजपा के कर्ण सिंह रनौलिया सहित कई नेता कांग्रेस में शामिल हो गए। ऐसे में नेताओं के दल बदलने का काम चल रहा है।

Related Articles

Back to top button