ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
खेल

टीम इंडिया को मिला आसान ग्रुप, कोई उलट-फेर न हो तो आसान साबित होगी सेमीफाइनल तक की यात्रा 

नई दिल्ली । टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम को अपना पहला मैच पाकिस्तान के खिलाफ रविवार को खेलना है। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मेलबोर्न क्रिकेट ग्राउंड में रविवार 23 अक्टूबर को खेला जाएगा। टीम इंडिया को पिछले वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ 10 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था, जिसका बदला लेने के लिए भारतीय स्क्वैड बेताब होगा। देखा जाए तो मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम के लिए सेमीफाइनल तक पहुंचने में कोई कठिनाई नहीं होनी चाहिए, क्योंकि रोहित ब्रिगेड को आसान सा ग्रुप मिला है। भारत को पाकिस्तान के अलावा साउथ अफ्रीका टीम से ही टक्कर मिलने की संभावना है। भारतीय टीम यदि इन दोनों को हरा देती है, तो उसका सफर आसान हो सकता है। भारतीय टीम के ग्रुप में नीदरलैंड, बांग्लादेश और जिम्बाब्वे जैसी टीमें हैं। नीदरलैंड और जिम्बाब्वे के खिलाफ तो भारत को जीत हासिल करने में कोई समस्या नहीं होनी चाहिए। हां बांग्लादेश के खिलाफ जीत हासिल करने के लिए उसे मशक्कत करनी पड़ सकती है।भारत को अबकी बार सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए 5 में से 4 मुकाबले जीतने होंगे। वैसे 3 मुकाबले जीतकर भी भारत सेमीफाइनल का टिकट कटा सकता है, लेकिन इसके लिए उसे दूसरी टीमों के नतीजों पर निर्भर रहना होगा। पिछले वर्ल्ड कप में भी भारत ने तीन मुकाबले जीते थे, लेकिन वह सेमीफाइनल में जगह नहीं बना सकी थी।पिछले टी20 वर्ल्ड कप में भी भारतीय टीम को आसान ग्रुप मिला था। तब भारतीय टीम को पाकिस्तान, न्यूजीलैंड, अफगानिस्तान, स्कॉटलैंड और नामीबिया के साथ रखा गया था। ऐसे में उम्मीद थी कि भारत सेमीफाइनल तक पहुंचने में जरूर कामयाब होगा, लेकिन हुआ उल्टा। भारत को अपने शुरुआती दो मुकाबलों में क्रमशः पाकिस्तान एवं न्यूजीलैंड के खिलाफ हार झेलनी पड़ी थी। हालांकि भारत ने बाद में लगातार तीन मैच जीते जो सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए नाकाफी थे।सुपर-12 स्टेज में दो ग्रुप बनाए गए हैं। ग्रुप-1 में इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, श्रीलंका, आयरलैंड और अफगानिस्तान हैं। यानी कि यह ग्रुप-1 ‘डेथ ऑफ ग्रुप’ है। वहीं ग्रुप-2 में भारत, पाकिस्तान, जिम्बाब्वे, नीदरलैंड, साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश की टीमें शामिल हैं। सिडनी, होबार्ट, मेलबर्न, पर्थ, एडिलेड और ब्रिस्बेन सुपर12 स्टेज के मैचों की मेजबानी करेंगे। वहीं सेमीफाइनल मैच एडिलेड ओवल और सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा। फाइनल मुकाबले की बात करें तो वह 13 नवंबर को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में होना है। भारतीय टीम इस वर्ल्डकप में सालों से चल रहे खिताबी सूखे को खत्म करने के इरादे से उतरने जा रही है। पाकिस्तान के खिलाफ 24 अक्टूबर को शुरुआती मुकाबला खेलने के बाद 27 अक्टूबर को नीदरलैंड से उसका मैच होगा। फिर रोहित ब्रिगेड 30 अक्टूबर को साउथ अफ्रीका और 2 नवंबर को बांग्लादेश से भिड़ेगी। टीम इंडिया सुपर-12 स्टेज का आखिरी मैच छह नवंबर को  जिम्बाब्वे के खिलाफ खेलेगी।

Related Articles

Back to top button