ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
हरियाणा

बाप-बेटे की मौत, पोता गंभीर; दिवाली की खुशी मातम में बदली

जींद: हरियाणा के जींद के गांव दनौना कलां में संदिग्ध परिस्थितियों में एक परिवार के 3 लोगों ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। इसमें एक बुजुर्ग व्यक्ति और उसके बेटे की मौत हो गई, जबकि पोते के हालत गंभीर बनी हुई है।दिवाली पर्व के मौके पर हुई इस वारदात से पूरे गांव में हड़कंप मच गया। त्योहार की खुशी भी मातम में बदल गई है। पुलिस मौके पर पहुंच कर छानबीन में लगी है। फिलहाल परिवार ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया, इसका खुलासा नहीं हुआ है।बताया गया है कि नरवाना उपमंडल के गांव दनौदा कलां निवासी प्रकाश (60), बेटा विरेंद्र (45) और पोते 10 वर्षीय मनजीत ने शनिवार रात को संदिग्ध परिस्थितियों के चलते जहरीला पदार्थ निगल लिया। तीनों की हालत बिगड़ी तो उनको रात को ही अस्पताल ले जाया गया।बेटे की इलाज के दौरान मौत, पुलिस जांच में जुटीनिजी अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद प्रकाश को मृत घोषित कर दिया। बाद में विरेंद्र की भी इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर सदर थाना नरवाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटना के बाद गांव में लोगों की भीड लग गई।सदर थाना नरवाना के जांच अधिकारी नरेश ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी। 2 लोगों की मौत हुई है जबकि एक बच्चे की हालत गंभीर है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Related Articles

Back to top button