ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

पैसै न देने पर धमकाया, आरोपी बोले- किसी को मुंह दिखाने लायक नहीं बचेगी

कानपुर देहात: कानपुर देहात में थाना गजनेर के अंतर्गत दबंगई के बल पर महिला से रुपए की मांग करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। महिला ने थाने में तहरीर देते हुए दोनों ही आरोपियों के ऊपर जबरन रुपए मांगने, गाली गलौज और रुपए ना देने पर दुष्कर्म करने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए थाने में प्रार्थना पत्र दिया था। पुलिस ने महिला की प्रार्थना पत्र के आधार पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया था।क्या है मामलाथाना गजनेर के ग्राम कोरारी में रहने वाली पीड़ित महिला ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देते हुए बताया था कि वह नवीपुर रोड एक छोटी सी दुकान चलाती है। बीती 21 तारीख की देर रात उसकी दुकान पर रामशरण और रोबिन आय ने त्योहार के समय की बात कहते हुए 200 रुपए मांगने लगे।मैंने जब उनसे कहा कि सुबह से 600 रुपए की बिक्री हुई है। मैं तुम्हें 200 रुपए कहां से दे दूं। इतना सुनते ही दोनों भड़क गए और गाली गलौज करने लगे।पहले भी ले चुके हैं रुपएइस दौरान राबिन ने मेरा दुपट्टा पकड़ कर खींच दिया और मेरा कुर्ता भी फाड़ दिया। वो लोग मेरे साथ छीना झपटी करने लगे मेरी। आवाज सुनकर मेरे पति आ गए। जिन्होंने मुझे किसी तरह बचाया।जान से मारने की धमकी देते हुए कहने लगे कि अगर पैसे नहीं देगी तो हरिजन एक्ट के मुकदमे में फंसा दूंगा। फिर तुम्हारा रेप करा देंगे। तू समाज को मुंह दिखाने लायक नहीं बचेगी। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि इससे पहले भी दबंगई के बल पर एक-एक हजार रुपए जबरदस्ती ले चुके हैं।क्या बोले थाना प्रभारीथाना प्रभारी गजनेर शिव प्रकाश सिंह ने बताया कि एक मुकदमा 215/2022 धारा 386/ 354ख/ 323 /504/506 में पंजीकृत किया गया था। जिसमें नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। नियमानुसार कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button