ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
हरियाणा

रामचंद्र बोले- चुनावों में लेन-देन चलता रहता है, पैसे की जरूरत होती है

हिसार: राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगडा जानकारी देते हुए। हरियाणा के राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगडा शुक्रवार को हिसार पहुंचे। आदमपुर उपचुनाव में भव्य बिश्नोई के चुनावी चंदा लेने के सवाल पर उन्होंने कहा कि चुनावों में लोग पैसा देते हैं। क्योंकि चुनाव में पैसे की जरूरत होती है। हमने भी चुनाव लड़ा है और लोगों ने पैसा दिया है। ये चलता रहता है। मैंने खुद पांच चुनाव लड़े हैं। हालांकि भव्य को पैसे लेते मैंने नहीं देखा।स्वामी जसमेर एक दिन में तीन पार्टियां बदलता हैकुलदीप समर्थकों द्वारा स्वामी जसमेर के काफिले पर हमले के सवाल पर रामचंद जांगडा ने कहा कि स्वामी जसमेर को मैं अच्छी तरह से जानता हूं। वह गोहाना से हैं। उसने एक दिन में तीन पार्टियां बदल ली। पहले भाजपा से टिकट मांगी, वह कांग्रेस के पास गया, फिर जजपा के पास गया। दीपाली के बाद जजपा के नेता चुनाव प्रचार में आएंगे। गठबंधन में कोई खटास नहीं है। चुनाव में यदि पार्टी के बैनर पर गठबंधन उम्मीदवार का चुनाव चिन्ह लगाया जाता है तो उससे वोटर में असमंजस पैदा होता है। यह कमल के फूल का ही चुनाव है।दिल बहलाने के लिए गालिब ख्याल अच्छा हैराज्यसभा सांसद ने किसान आंदोलन में की टिप्पणी पर अपना पक्ष रखते हुए कहा कि बॉर्डर पर उस समय अवांछित लोग पकड़े गए थे और शराब की पेटियां पकड़ी गई थी। मैंने पूरे किसान आंदोलन पर टिप्पणी नहीं की थी। यह मुद्दा जा चुका है। जांगडा ने भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा के सरकार बनाने के दावे पर कहा कि उनका दावा उस तरह से है, जैसे ना नौ मन तेल होगा, न राधा नाचेगी। हुड्‌डा ने ना आना है न ही वह बदलाव कर सकता है। कांग्रेस की सरकार अब नहीं आने वाली। हुड्‌डा पर तंज कसते हुए कहा कि दिल बहलाने के लिए गालिब ख्याल अच्छा है।हमनें राज्यसभा चुनाव पर 100 रुपए खर्च नहीं किएजांगडा ने कहा कि मैंने तो चुनाव पर 100 रुपए भी खर्च नहीं किए। कृष्ण पंवार को भी पार्टी ने रात को फोन करके राज्यसभा सांसद की टिकट दे दी और उसे चुनाव जीता दिया। उन्होंने कहा कि भव्य बिश्नोई इस चुनाव में भारी मतों से जीत हासिल करेंगे।

Related Articles

Back to top button