ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

बाजारों में उमड़ी भीड़ के चलते एमजी रोड से लेकर हाईवे तक पर जाम

आगरा: शुक्रवार शाम को एमजी रोड पर जाम के चलते वाहनों की लंबी-लंबी लाइन लगी रही।दीपावली से पहले बाजारों में उमड़ी भीड़ ने शहर में ट्रैफिक के हालात बिगाड़ दिए हैं। शाम से शहर के सभी प्रमुख बाजारो में जाम लगा हुआ है। जाम के कारण बाजारों में वाहनों की लंबी-लंबी कतार लग गई है। ट्रैफिक पुलिस भी जाम खुलवाने में फेल हो गई है।दीपावली की खरीदारी के लिए बाजारों में भीड़ उमड़ पड़ी है। शुक्रवार को दोपहर से शहर में जाम लगना शुरू हुआ। इसके बाद रात तक जाम की स्थिति बनी रही। एमजी रोड, संजय प्लेस में दुकानों और शोरूमों पर खरीदारों की भीड़ रही। गाड़ियों को पार्किंग के लिए जगह नहीं थी। ऐसे में लोगों ने जहां भी जगह मिली, वहां पर गाड़ियां पार्क कर दीं। इसके कारण जाम के हालात बन गए। वाटर वर्क्स से सुल्तानगंज की पुलिया तक शाम को जाम लगा रहा। एमजी रोड पर पुलिस ने जाम से निजात दिलाने के लिए प्लानिंग तैयार की थी, लेकिन भीड़ के चलते प्लानिंग फेल हो गई। शाम सात बजे से नौ बजे तक वाहन रेंगते रहे। वहीं, सदर बाजार में भी जाम के हालात रहे। इसी तरह किनारी बाजार, बिजली घर, सुभाष बाजार, सिंधी बाजार में भी भीड़ रही। आलम ये रहा कि दोपहिया वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम खुलवाने में ट्रैफिक पुलिस के हाथ पांव फूल गए।रात तक गुलजार रहे बाजार धनतेरस और दीपावली की खरीदारी के लिए बाजार रात तक गुलजार रहे। एमजी रोड स्थित इलेक्ट्रोनिक शोरूम, ज्वेलरी शोरूम में भीड़ रही। इसके अलावा कपड़ों के शोरूम में भी अच्छी रौनक रही। वहीं, शहर के पुराने बाजारों में भी दीपावली की रौनक दिखाई दी।

Related Articles

Back to top button