ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
राजस्थान

परिजन बोले- यह दुर्घटना नहीं सुनियोजित तरीके से की गई हत्या

बदायूं: पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजन।बदायूं में बोलेरो और बाइक की आमने-सामने की भिड़ंत में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। इधर, परिजनों का आरोप है कि यह हादसा नहीं बल्कि एक सुनियोजित हत्याकांड है। पुलिस ने फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।घटना बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव हरगनपुर के मोड़ की है। यहां रहने वाला मनीष पाल (42) बाइक से उझानी में लगने वाली बाजार को जाने के लिए निकला था। परिजनों के मुताबिक मनीष को दीपावली की खरीदारी करना थी। गांव के मोड़ पर ही विपरीत दिशा से आ रही बोलेरो से बाइक की भिड़ंत हो गई, जिसमें मनीष गंभीर रूप से घायल हो गया।कार छोड़कर चालक फरारवाहन छोड़ भागा ड्राइवर हादसे के बाद ड्राइवर गाड़ी को मौके पर ही छोड़कर भाग निकला। गांव वालों की सूचना पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे तो वहां मनीष घायल अवस्था में छटपटा रहा था। आनन-फानन में परिजन उसे एंबुलेंस से राजकीय मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे लेकिन यहां डॉक्टर ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।परिजन बोले हादसा नहीं हत्यापरिवार वालों का कहना है कि यह हादसा नहीं बल्कि हत्या है। परिजनों यह भी बताया कि आरोपी पक्ष ने उनकी तकरीबन 5 साल से जमीन को लेकर रंजिश चल रही है और इसी रंजिश में हत्याकांड को अंजाम दिया गया है। एसपी देहात सिद्धार्थ वर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्यवाही होगी।

Related Articles

Back to top button