ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

घर पर पहुंचाएगी मिठाई और दीए, एसपी बोले- पुलिस गरीबों के साथ मनाएगी त्योहार

हापुड़: हापुड़ के एसपी दीपक भूकर।हापुड़ में दीपावली की पूर्व संध्या पर पुलिस गरीबों के दरवाजे पर दस्तक देगी। पुलिस कर्मी असहाय और गरीबों को मिठाई, मोमबत्ती, दीए आदि देकर उनकी दीपावली में खुशियों के रंग भरने की कोशिश करेंगे। ऐसा करके पुलिसकर्मी समाज के सामने मित्र पुलिस का चेहरा प्रस्तुत करेंगे। पुलिस दो दिन दीपावली मनाएगी।प्रकाश पर्व दीपावली 24 अक्टूबर को मनाई जाएगी। समाज में आर्थिक रूप से परेशान लोगों लोगों की दीवाली में मिठास भरने के लिए पुलिस आगे आएगी। प्रदेश के डीजीपी देवेन्द्र सिंह चौहान ने एसपी को पत्र भेजकर कहा है कि अनाथ बच्चे व गरीब परिवार संसाधन के अभाव में दीपावली की खुशियों से वंचित रह जाते हैं। उन्होंने कहा है कि दीपावली की पूर्व संध्या पर पुलिस अधिकारी अनाथ आश्रम, गरीब परिवार आदि में मिठाई, दीये, मोमबत्ती, फल आदि लेकर स्वयं जाएं। थानाध्यक्ष, सीओ व एएसपी द्वारा भी किसी एक स्थान पर जाना पुलिस की छवि के लिए सकारात्मक कदम होगा।गरीबों को खुशियां बांटना एक मानवीय कार्यएसपी दीपक भूकर ने बताया कि दीपावली पर अनाथ बच्चों व गरीब परिवारों के साथ कुछ समय व्यतीत कर खुशियां बांटना एक मानवीय कार्य होगा। इस पुनीत कार्य में भागेदारी के लिए सभी थानाध्यक्षों व सीओ को निर्देशित किया है। पुलिस दो दिन गरीबों के पास जाकर त्योहार मनाएगी।

Related Articles

Back to top button