ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
राजस्थान

आकाश अंबानी नाथद्वारा में करेंगे 5G नेटवर्क की लॉन्चिंग

राजस्थान के राजसमंद जिले में स्थित वल्लभ संप्रदाय की प्रधान पीठ श्रीनाथजी मंदिर से जिओ 5G नेटवर्क का शुभारंभ होगा। रिलायंस जियो शनिवार को श्रीनाथजी मंदिर में 5G नेटवर्क की शुरुआत करेगी। इसकी लॉन्चिंग के लिए जियो कंपनी के चेयरमैन आकाश अंबानी सपरिवार नाथद्वारा पहुंच गए हैं।

श्रीनाथजी मंदिर के मोती महल परिसर में लॉन्चिंग कार्यक्रम आयोजित होगा। जानकारी के अनुसार 5G की शुरुआत करने के लिए मोती महल और गोशाला सहित करीब 20 टावर लगाए गए हैं। आकाश अंबानी लांचिग के बाद मीडिया से भी रूबरू होंगे।

पिछले दिनों उद्योगपति मुकेश अंबानी श्रीनाथजी के द्वार पहुंचे थे। उन्होंने संकेत दिया था कि जिओ का 5G नेटवर्क सेवा का शुभारंभ श्रीनाथजी मंदिर से प्रारंभ होगा। मुकेश अंबानी का परिवार शुरू से ही श्रीनाथजी में आस्था रखता है और कई बड़े शुभ कार्य एवं परिवार में विवाह के पहले पूरा परिवार श्रीनाथजी मंदिर पहुंचता है। इससे पहले 2015 में मुकेश अंबानी ने जियो कंपनी की 4जी सर्विस भी यहीं से शुरू की थी।

Related Articles

Back to top button