ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
हरियाणा

स्कूटी सवार दो युवकों ने छीना रुपयों से भरा पर्स, खरीददारी के बाद घर जाते समय घटना

रोहतक: पर्स छीनने का प्रतिकात्मक फोटोहरियाणा के रोहतक में बाजार से खरीददारी करके घर जा रही स्कूटी सवार ननद-भाभी से छीना-झपटी का मामला सामने आया है। जब दोनों महिलाएं घर लौट रही थी तो पीछे से आए स्कूटी सवार दो युवकों ने उनका रुपयों से भरा पर्स छीन लिया। घटना को अंजाम देकर आरोपी युवक वहां से फरार हो गए।रोहतक के प्रेम नगर निवासी मोनिका ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शुक्रवार को वह अपनी भाभी रितु के साथ बाजार गई थी। उन्होंने डी-पार्क रोहतक के पास से खरीददारी की। रात को खरीददारी के बाद वे दोनों स्कूटी पर सवार होकर वापस अपने घर आने के लिए चल पड़ी।सिविल लाइन पुलिस थाना रोहतकपर्स में थी 10 हजार रुपयेमोनिका ने बताया कि स्कूटी को वह खुद ही चला रही थी। वहीं उसकी भाभी रितु स्कूटी पर पीछे बैठी हुई थी। मोनिका ने अपना पर्स भी पीछे बैठी भाभी को ही दे रखा था। जिसमें करीब 10 हजार रुपये थे। जब वे सोनीपत रोड पर मानसरोवर अस्पताल के पास पहुंचे तो दो युवक वहां सफेद रंग की स्कूटी पर सवार होकर आए।स्कूटी सवार हाथ से पर्स छीनकर फरारस्कूटी सवार युवकों ने पीछे से आकर रितु के हाथ से पर्स छीन लिया और फरार हो गए। अंधेरा होने का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। कुछ दूरी तक आरोपी युवकों का पीछा भी किया, लेकिन पकड़ नहीं पाए। जिसके बाद पीड़ित महिला ने मामले की शिकायत पुलिस को दे दी। पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी।

Related Articles

Back to top button