ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़

जमीन विवाद में बड़े भाई का दबाया गला,आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में एक युवक ने अपने बड़े भाई की जमीन विवाद में हत्या कर दी। आरोपी ने पहले भाई के साथ जमकर शराब पी। फिर नशे की हालत में उसका गला दबा दिया। फिर ईंट से उसके सिर को कुचलकर शव झाड़ियों में फेंक कर भाग निकला। पुलिस ने संदेह के आधार पर आरोपी को पकड़ा तो पूछताछ में सारा मामला सामने आ गया। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

जानकारी के मुताबिक, जांजगीर में बम्हनीडीह के डिपरीपारा में 21 अक्तूबर को दिवाली उत्सव की तैयारी चल रही थी। इस दौरान युवकों को झाड़ियों के पीछे से बदबू आई। उन्होंने जाकर देखा तो वहां शव पड़ा था। इस पर पुलिस को सूचना दी गई। देखकर लगा कि शव करीब तीन दिन पुराना है। आसपास के लोगों से पूछताछ में शव की शिनाख्त स्थानीय निवासी बालाराम सबरिया (52) के रूप में हुई।

बालाराम के बेटे ने पुलिस को बताया कि 18 अक्तूबर की शाम करीब 7 बजे उसके पिता घर से निकले थे, फिर नहीं लौटे। उसने रिश्ते में लगने वाले अपने चाचा शंकर गोड़ पर संदेह जताया। बताया कि उनसे जमीन को लेकर विवाद है। चार-पांच दिन पहले बालाराम और शंकर गोड़ का झगड़ा भी हुआ था। इस पर पुलिस ने शक के आधार पर शंकर गोड़ को हिरासत में ले लिया। उसने पूछताछ में हत्या की बात स्वीकार कर ली है।

Related Articles

Back to top button