ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
हरियाणा

ठेकेदार के पूर्व पार्टनर ने 2 साथियों संग की वारदात; 8 घंटे बाद छूटा

हिसार सिटी: हरियाणा के हिसार में शुक्रवार देर शाम ठेकेदार के बेटे अमित का अपहरण कर लिया गया। बाद में अपहरणकर्ता उसे शनिवार सुबह 4 बजे मिंगनी खेड़ा गांव के पास छोड़ गए। इससे पहले अपहरणकर्ताओं ने युवक से 6 लाख रुपए अपने खाते में ट्रांसफर कराए। पुलिस ने अक्षय बराला, संदीप धारीवाल और एक अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।लाड़वा गांव निवासी जगदीश ने पुलिस को बताया कि उसका बेटा अमित शुक्रवार शाम को जिंदल पुल के पास एसबीआई बैंक के नजदीक था। इस दौरान क्रेटा गाड़ी में आए 3 युवकों ने उसके बेटे का अपहरण कर किया। अपहरण की यह वारदात साथ लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वारदात की जानकारी मिलने के बाद उसने पुलिस को इसकी जानकारी दी। सीसीटीवी फुटेज से अमित का अपहरण करने वालों की पहचान हो गई।जगदीश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सिविल ठेकेदार है और वर्तमान में शहर के जिंदल पुल के पास सीआरडी कंपनी में उसका काम चल रहा है। उसका बेटा अमित इस काम को देख रहा है। जवाहर नगर का रहने वाला अक्षय बराला उसका पार्टनर था, लेकिन 1 साल पहले किसी कारण से अलग हो गए।मामा ने बताया अमित उनके पासइसके चलते अक्षय बराला उसके साथ द्वेष भावना रखने लग गया। इसी को लेकर शुक्रवार शाम करीब साढ़े 7 बजे अक्षय ने अपने साथी संदीप धारीवाल और एक अन्य साथी के साथ मिलकर क्रेटा गाड़ी में अमित का अपहरण किया। इस घटना के बाद पुलिस को सूचना दी गई। जगदीश ने बताया कि सुबह करीब 4 बजे मिंगनी खेड़ा गांव से अमित के मामा का फोन आता है कि अमित मिंगनी खेड़ा में है। पुलिस वारदात को लेकर छानबीन कर रही है।

Related Articles

Back to top button