ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
खेल

अंडर-23 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में बड़ा झटका, CM मनोहर बोले- विदेश मंत्रालय में उठाएंगे मुद्दा

चंडीगढ़: हरियाणा के CM मनोहर लाल ने नाराजगी जताते हुए इस मुद्दे को विदेश मंत्रालय के समक्ष उठाने की बात कही है। स्पेन के दूतावास द्वारा अंडर-23 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में बड़ा झटका दिया है। 21 सदस्यीय पहलावानों की टीम को वीजा से इंकार करने पर हरियाणा के CM मनोहर लाल ने नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा है कि वह इस मुद्दे को विदेश मंत्रालय के समक्ष उठाएंगे। साथ ही राज्य सरकार की ओर से हर संभव मदद देने का भी आश्वासन भी दिया है।चैंपियनशिप के लिए दल में 30 खिलाड़ीअंडर-23 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के लिए 30 सदस्यीय भारतीय टीम रवाना होने वाली है। इसमें 21 सदस्यों को स्पेन दूतावास ने वीजा देने से इनकार कर दिया है। इन सदस्यों में अधिकांश पहलवान हरियाणा के हैं। इससे हरियाणा के खिलाड़ियों को बड़ा झटका लगा है।अनुराग ठाकुर से मिलेंगे खेल मंत्रीहरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह ने भी खिलाड़ियों को वीजा नहीं दिए जाने के विवाद को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। सिंह ने कहा कि वह इस मुद्दे को लेकर केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से बात करेंगे। जल्द ही इस मामले को सुलझा लिया जाएगा।भारतीय कुश्ती महासंघ ने भी जताई हैरानीभारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने इस पर हैरानी जताई है। उन्होंने कहा है कि यह पहली बार हुआ है। उन्होंने कहा है कि जब एक टूर्नामेंट किसी देश को सौंपा जाता है, तो एक शर्त होती है कि वे किसी भी देश के खिलाड़ियों को आने से नहीं रोकेंगे, चाहे उन देशों के खिलाड़ियों को भी नहीं जिनके साथ उनके तनावपूर्ण संबंध हैं।इसलिए खारिज हुआ वीजावीजा आवेदन केवल इसलिए खारिज कर दिया गया क्योंकि स्पेन दूतावास को संदेह है कि खिलाड़ी वीजा अवधि समाप्त होने तक देश नहीं छोड़ेंगे। यह पहली बार हुआ है कि केवल देश से 9 खिलाड़ियों को ही वीजा दिया गया। जो भारतीय पहलवान चैंपियनशिप में भाग लेने से चूक गए, उनमें अंडर 20 महिला विश्व चैंपियन अंतिम पंघाल भी शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button