ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

ग्वालियर के मेट्रोमोनियल सेंटर में रेडः छत्तीसगढ़ निवासी संचालक और महिला मैनेजर गिरफ्तार, हिमाचल के व्यक्ति की शिकायत पर 125 लोगों के साथ ठगी का खुलासा, नकदी सहित 33 मोबाइल, 10 कंप्यूटर जब्त

ग्वालियर के मेट्रोमोनियल सेंटर में रेडः छत्तीसगढ़ निवासी संचालक ग्वालियर। शहर क्राइम ब्रांच ने देशभर में शादी कराने का झांसा देकर ठगी का जाल फैलाने वाली एक बड़ी गैंग का खुलासा किया हैं। ठगी का शिकार हुए हिमाचल प्रदेश के रहने वाले व्यक्ति की शिकायत पर यह बड़ा खुलासा हुआ। शहर के वाइट हाउस बिल्डिंग के फ्लैट में चल रहे शुभ मेट्रोमोनियल कॉल सेंटर पर क्राइम ब्रांच की छापामार कार्रवाई में अब तक 125 लोगों के साथ ठगी की वारदात की पुष्टि हुई है। मौके से मेट्रोमोनियल कॉल सेंटर संचालक और महिला मैनेजर को गिरफ्तार किया गया है। दरअसल ग्वालियर एडीजी डी श्रीनिवास वर्मा को हिमाचल प्रदेश के रहने वाले विजय कुमार नाम के व्यक्ति ने शहर में संचालित शुभ मेट्रोमोनियल कॉल सेंटर द्वारा 70 हजार की ठगी की शिकायत की थी। सूचना को गंभीरता से लेते हुए ग्वालियर पुलिस एक्शन मोड में आई और फरियादी के द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर सिटी सेंटर वाइट हाउस बिल्डिंग के फ्लैट नंबर 204 में जब छापामार कार्रवाई की। मौके पर कॉल सेंटर संचालित होना पाया, साथ ही कॉल सेंटर में दो पुरुष और 13 महिलाएं कार्य करते हुए भी मिले। कर्मचारियों से पूछताछ के बाद मेट्रोमोनियल कॉल सेंटर के संचालक जो कि छत्तीसगढ़ का रहने वाला है। महिला मैनेजर जो ग्वालियर की रहने वाली है को हिरासत में लिया गया। क्राइम ब्रांच द्वारा कॉल सेंटर से 33 मोबाइल, 10 कंप्यूटर ₹55000 नगदी रजिस्टर 1और कॉल सेंटर से संबंधित अन्य सामान जप्त किया है। दस्तावेजों को खंगालने में अभी तक करीब 125 लोगों के साथ धोखाधड़ी का खुलासा हुआ है। ग्वालियर एसएसपी अमित सांघी का कहना है कि कॉल डिटेल्स और कंप्यूटर से डाटा रिकवर करने के बाद और भी कई सबूत पुलिस के हाथ लग सकते हैं जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button