ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
हरियाणा

बैंक कर्मी ने म्यूचुअल फंड और शेयर में निवेश का झांसा देकर लिए 2 चेक

गुरुग्राम: सुशांत लोक थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।हरियाणा के गुरुग्राम में रहने वाले केंद्र सरकार के रिटायर्ड सीनियर ऑफिसर बीएल आहूजा के साथ 1 करोड़ रुपए की ठगी हो गई। उन्हें जानकार ने ही म्यूचुअल फंड और शेयर में निवेश का झांसा देकर ठग लिया। सुशांत लोक थाना में आरोपी के खिलाफ शिकायत दी गई है।साल 2000 में लोकसभा में उप निदेशक (सुरक्षा) के पद से रिटायर्ड हुए बीएल आहूजा (83) फिलहाल गुरुग्राम के सेक्टर-43 में रहते हैं। बीएल आहूजा ने बताया कि एक्सिस बैंक में कार्यरत अभिषेक से उनकी अच्छी जान पहचान है। वह उन्हें 9 साल से भी ज्यादा वक्त से जानते हैं। इसी दौरान आहूजा का अभिषेक पर भरोसा हो गया।बीएल आहूजा ने आरोप लगाया कि वर्ष 2018 में अभिषेक ने उन्हें सलाह दी कि बैंक में पैसे जमा कराने की बजाए म्यूचुअल फंड में पैसे लगाने चाहिए। आहूजा उसकी बातों में आ गए और 1 करोड़ रुपए 2 चैक उसे दे दिए। उन्होंने निवेश को लेकर जब भी अभिषेक से बात की तो उन्हें भरोसा दिया गया कि आप अच्छा कर रहे हैं।इसके बाद अभिषेक ने विप्रो कंपनी के शेयर में 30 लाख रुपए का निवेश कराया। वर्ष 2021 में आहूजा के बेटे अमेरिका से वापस भारत लौटे तो निवेश से संबंधित जानकारी हासिल की। उसके बाद पता चला कि अभिषेक और उनकी पत्नी मिलकर ब्रोकर कंपनी चला रहे है। उन्हें निवेश को लेकर जानकारी झूठी दी गई। बीएल आहूजा ने इसकी शिकायत तुरंत सुशांत लोक थाना में दी। सुशांत लोक थाना पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।

Related Articles

Back to top button