ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मनोरंजन

शहनाज गिल और विकी कौशल आए साथ नजर,कहा- हुन बनी ना गल

शहनाज गिल ने विकी कौशल के साथ मुलाकात के बाद अपनी फोटोज शेयर की है। इसमें उन्हें विकी कौशल को गले लगाते हुए देखा जा सकता है। शहनाज गिल ने तीन तस्वीरें शेयर की है। इसमें उन्हें विकी कौशल के साथ पोज करते हुए देखा जा सकता है। दोनों ने ट्रेडिशनल वियर पहन रखे है। जहां शहनाज गिल ने ब्लैक कलर की शिमरी साड़ी पहन रखी है। वहीं विकी कौशल ने ब्लैक कलर का कुर्ता पहन रखा है। इसमें उन्हें साथ में पोज करते हुए देखा जा सकता है।
शहनाज गिल ने फोटो शेयर करते हुए लिखा है, ‘हुन बनी ना गल, 2 पंजाबी एक फ्रेम विच।’ दोनों साथ में काफी खुश भी नजर आ रहे है। इसके पहले रमेश तौरानी की दिवाली पार्टी में भाग लेने ये कलाकार पहुंचे थे। विकी कौशल अपनी पत्नी कटरीना कैफ के साथ नजर आए।
शहनाज गिल की फोटो को 4 घंटे में साढ़े 8 लाख से ज्यादा लाइक्स मिले है। वहीं इस पर 13 हजार कमेंट्स किए गए है। एक फैन ने लिखा है, ‘पंजाब की कटरीना कैफ, कटरीना कैफ के पति के साथ।’ वहीं एक अन्य ने लिखा है, ‘हे भगवान, यह पंजाबी पल है, ढेरों प्यार।’ वहीं एक अन्य ने लिखा है, ‘सोहणी कुड़ी, शहनाज कौर गिल।’ एक ने लिखा है, ‘आ हुई ना गल।’
गौरतलब है कि शहनाज गिल को पंजाब की कटरीना कैफ कहा जाता है। शहनाज गिल का अंदाज फैंस को काफी पसंद आता है। शहनाज गिल बिग बॉस 13 से फेमस हुई है। वह इस शो में सिद्धार्थ शुक्ला के साथ नजर आती थी। दोनों काफी करीब भी आ गए थे।

Related Articles

Back to top button